फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mahashivratri 2025: महाशिवरात्रि के लिए जरूरी है ये चीजें, बना लें खरीदारी की लिस्ट

Tue, 25 Feb 2025 02:47 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

इस लेख में महाशिवरात्रि में जरूरी पूजा सामग्री और अन्य चीजों की सूची दी जा रही है, जिससे कोई भी सामान आप भूले नहीं और एक बार में ही सारी खरीदारी कर लें।
विज्ञापन
1 of 5
महाशिवरात्रि पूजन सामग्री 2025 - फोटो : अमर उजाला
Mahashivratri 2025 Puja Samagri: महाशिवरात्रि 2025 इस वर्ष 26 फरवरी को मनाई जा रही है। पौराणिक कथानुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ और माता पार्वती का विवाह हुआ था। शिव शक्ति के विवाह को पर्व के रूप में देवी-देवताओं समेत भक्त भी मनाते हैं। महाशिवरात्रि पर भक्त उपवास करते हैं। मंदिरों, शिवालयों में जाकर जलाभिषेक या रुद्राभिषेक करते हैं।

इस खास पर्व पर जो लोग घर पर पूजा कर रहे हैं, उन्हें पहले से ही कुछ तैयारियां कर लेनी चाहिए। महाशिवरात्रि के पावन दिन को मनाने के लिए योजना बनाएं और उसी के मुताबिक तैयारियां करें। इन दिन की विशेष पूजा के लिए खास पूजन सामग्री की जरूरत होती है। महाशिवरात्रि में अब कम दिन रह गए हैं, इसलिए खरीदारी शुरू कर दें। हालांकि बाजार जाएं तो पूजा या उपवास या भगवान के श्रृंगार का कोई सामान रह न जाए, इसके लिए महाशिवरात्रि की खरीदारी के लिए सामान की लिस्ट लेकर जाएं।

इस लेख में महाशिवरात्रि में जरूरी पूजा सामग्री और अन्य चीजों की सूची दी जा रही है, जिससे कोई भी सामान आप भूले नहीं और एक बार में ही सारी खरीदारी कर लें।
विज्ञापन

2 of 5
भगवान शिव का रुद्राभिषेक - फोटो : amar ujala
महाशिवरात्रि पूजन सामग्री
  • शिव जी की तस्वीर या छोटा शिवलिंग
  • बेलपत्र, भांग, धतूरा
  • मदार पुष्प या फूलों की माला
  • शमी के पत्ते
  • कमल और सफेद फूल
विज्ञापन

3 of 5
पूजा की थाली - फोटो : freepik
  • गाय का दूध, दही, शक्कर
  • गंगाजल, महादेव के वस्त्र
  • माता पार्वती के श्रृंगार का सामान, वस्त्र
  • जनेऊ, चंदन, केसर, अक्षत्
  • इत्र, लौंग, छोटी इलायची, पान-सुपारी
  • मौली, रक्षा सूत्र, भस्म, अभ्रक, कुश का आसन

4 of 5
हवन सामग्री - फोटो : Pixabay
  • शहद, बेर, मौसमी फल, खस
  • शिव चालीसा, शिव आरती, महाशिवरात्रि व्रत कथा की किताब
  • भोग के लिए हलवा, ठंडाई, लस्सी
  • हवन सामग्री
  • दान की सामान, जैसे वस्त्र, अन्न, गुड़, घी आदि
  • आरती के लिए दीपक, गाय का घी, कपूर
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फलाहारी थाली - फोटो : instagram
उपवास का सामान 
  • फल
  • मिठाई
  • आलू
  • घी
  • सिंघाड़े का आटा
  • नमक का सेवन करते हों तो फलाहारी नमक
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें