दुनिया के टाॅप फुटबॉल खिलाड़ी लियोनेल मेसी भारत आए हैं। वो कितने बड़े स्टार हैं, इसका अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि खुद बड़े सुपरस्टार्स उनकी एक झलक पाने के इंतजार में रहते हैं। मेसी के भारत आने पर कोलकाता का स्टेडियम में उन्हें देखने के लिए भीड़ लग गई। नेता और स्टार्स तक लियोनेल मेसी से मिलने कोलकाता पहुंचे थे। खुद शाहरूख खान अपने बेटे अबराम के साथ मेसी से मिलने पहुंचें। यहां खिलाड़ी के साथ फोटो क्किल कराने के लिए बाॅलीवुड के बादशाह ने भीड़ में इंतजार किया।
मेसी की फैन फाॅलोइंग को बेहद जबरदस्त है ही, लेकिन मैदान से बाहर उनकी लाइफस्टाइल भी किसी राजा से कम नहीं है। वह महज एक खिलाड़ी नहीं बल्कि ग्लोबल ब्रांड हैं। हजारों करोड़ की संपत्ति के मालिक लियोनेल मेसी ने इतना बड़ा साम्राज्य कैसे खड़ा कर दिया? वह मैच से कितना कमा लेते हैं, ये सब जानना भी काफी रोचक होगा। क्या आपको उनके महल जैसे घर, लग्जरी कारों के कलेक्शन और संपत्ति के बारे में पता है? अगर नहीं तो यहां जानिए सबसे अमीर फुटबाॅलर लियोनेल मेसी की कुल संपत्ति, कमाई और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।