फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lifestyle Tips: इन 5 आदतों को अपनाकर हर व्यक्ति बन सकता है कामयाब

Sat, 18 Apr 2020 08:15 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हर व्यक्ति का सपना होता है, अपनी जिंदगी में कामयाबी हासिल कर दुनिया को ये दिखाए कि वो भी किसी से कम नहीं है। हर व्यक्ति इस बात को तो जानता है कि कामयाबी हासिल करना इतना आसान नहीं है, परंतु अगर दृढ़ सकंल्प कर लिया जाए तो फिर वह हर मुकाम हासिल किया जा सकता है।

कामयाबी यूं ही तो हासिल होती है नहीं? 

कामयाब बनने के लिए कड़ी मेहनत और कई आदतों में बदलाव करना पड़ता है। कुछ बातों को अपने जीवन में अपनाकर हर व्यक्ति कामयाबी की ऊचाइयों को छू सकता है। आइए, आज जानते हैं वे आदतें जिन्हें अपनाकर आप भी कामयाब हो सकते  हैं। 

 
विज्ञापन

2 of 7
हर छोटी बात को अपनी ताकत बनाना 
  • हर व्यक्ति इस बात को अच्छी तरह जानता है कि छोटी-छोटी आदतें ही उन्हें कामयाब बनाने में मदद कर सकती हैं। हर काम में निपूर्णता ही कामयाबी की सीढ़ी है, इसलिए किसी भी बात को यूं ही न जाने दें।
विज्ञापन

3 of 7
लक्ष्य निर्धारित करें 
  • कामयाब होने के लिए व्यक्ति को अपना एक लक्ष्य निर्धारित करना जरूरी है। हर व्यक्ति को अपना एक लक्ष्य जरूर बनाना चाहिए। कभी लक्ष्य प्राप्त करने में समय लग जाए तो हिम्मत हारने की बजाय अपने इरादों को और भी मजबूत बना लें। जिसके बाद आपकी जीत अवश्य होगी।

 

4 of 7
अपने काम को जिम्मेदारी से करें
  • हर इंसान को अपने काम की जिम्मेदारी लेकर खुद को कामयाब बनाने की ओर एक कदम उठाना चाहिए। ऐसा करने से व्यक्ति आत्मविश्वास से भर जाता है। 
विज्ञापन

5 of 7
छोटी-छोटी गलतियों को स्वीकार करें
  • अपनी छोटी-छोटी गलतियों को स्वीकार करना ही कामयाबी की ओर कदम रखना है। ऐसा करने से नई सीख मिलती है, जिसके कारण कामयाबी का मुकाम आसानी से हासिल हो जाता है।
विज्ञापन

6 of 7
कौशल पर ज्यादा ध्यान दें
  • कामयाबी को पाने के लिए अपने कौशल पर ज्यादा ध्यान दें, क्योंकि कौशल ही है जो आपको कामयाबी की सीढ़ी चढ़ने में मदद करेगा। अपने कौशल पर अधिक ध्यान देकर आप कामयाबी पाने में सक्षम हो जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
योजना बनाना 
  • कामयाबी की ओर अग्रसर होने से पहले व्यक्ति को हर तरह की योजना बनानी चाहिए। योजना तैयार करने से लक्ष्य की प्राप्ती करने में आसानी होती है। कामयाब व्यक्ति हमेशा किसी भी कार्य को करने से पहले उस कार्य की सारी योजना बना लेते हैं, ताकि भविष्य में उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें