रंगोली डिजाइन
- फोटो : amar ujala
फूलों और दीपों से सजाएं रंगोली
इस तरह की रंगोली डिजाइन बनाना आसान है। यह कम समय में ज्यादा या कम जगह पर आसानी से बनाई जा सकती हैं। इस रंगोली डिजाइन को बनाने के लिए आपको दीए और गेंदे के फूलों की जरूरत होगी। अलग-अलग रंगों के लिए आप अलग-अलग फूलों का इस्तेमाल कर सकती हैं। पहले जमीन पर रंगोली का डिजाइन बना लें। उसके बाद गुलाब, गेंदे या आपके पास जो भी फूल उपलब्ध हों, उनकी मदद से अपनी रंगोली में रंग भरें। फिर रंगोली को दीयों से सजाएं। यह रंगोली सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित करेगी।