फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day Rangoli Design: गणतंत्र दिवस की रंगोली के सबसे नए और खूबसूरत डिजाइन, एक क्लिक में देखें

Sun, 25 Jan 2026 01:18 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Republic Day Rangoli Design Images: गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों में रंगोली बनाई जाती है, जिसके लेटेस्ट डिजाइन हम आपको दिखाने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 6
Rangoli Design - फोटो : Adobe stock
Republic Day Rangoli Design Images: गणतंत्र दिवस के मौके पर स्कूलों और शिक्षण संस्थानों में देशभक्ति का जश्न मनाने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया जाता है। इनमें सबसे आकर्षक और देखने योग्य रंगोली होती है, जिसे छात्र और शिक्षक मिलकर तैयार करते हैं। रंगोली के माध्यम से बच्चे अपनी रचनात्मकता और देशभक्ति भाव को व्यक्त करते हैं।

इन रंगोली में तिरंगे के रंगों का इस्तेमाल, ध्वज और राष्ट्रीय प्रतीक दर्शाने वाले डिजाइन शामिल हैं। स्कूलों की इस पहल से बच्चों में सांस्कृतिक और राष्ट्रीय जागरूकता बढ़ती है। साथ ही, रंगोली प्रतियोगिताओं और प्रदर्शनों से समुदाय में उत्सव का माहौल भी बनता है।

हम आपको इस लेख में गणतंत्र दिवस 2026 की लेटेस्ट और खूबसूरत रंगोली डिज़ाइनों की झलक दिखाने जा रहे हैं, जो सोशल मीडिया और स्कूल कार्यक्रमों में चर्चा का विषय बन रही हैं।
विज्ञापन

2 of 6
पहली डिजाइन - फोटो : Adobe stock
पहली डिजाइन
  • सबसे पहले नजर डालते हैं इस गोलाकार रंगोली पर।
  • इसे बनाने के लिए आपको एक गोल रंगोली बनाकर उसके नीचे की साइड मोर बनाना है। 
  • मोर को नीले रंग से ही रंगें, तभी ये अच्छा लगेगा। 
  • सबसे ऊपर केसरिया रंग और बीच में सफेद रंग और एक साइड में हरा रंग भरें। 
विज्ञापन

3 of 6
दूसरी डिजाइन - फोटो : Adobe stock
दूसरी डिजाइन
  • इस डिजाइन में भी आपको मोर बनाना है।
  • इस डिजाइन का चयन तभी करें, जब आपको बारीक डिजाइन बनानी आती हो।
  • इस डिजाइन के मोर में रंग भरने पड़ेंगे।
  • ये रंग ही आपकी रंगोली को हाइलाइट करने का काम करेंगे।

4 of 6
तीसरी डिजाइन - फोटो : instagram
तीसरी डिजाइन
  • अगर कुछ अलग बनाने का मन है तो इस डिजाइन का चयन करें।
  • इसके लिए आपको भारत माता की रंगोली बनानी है।
  • इसका चयन समय के अनुसार करें, क्योंकि इसे बनाने में काफी वक्त लगेगा। 
  • इसे बनाते समय बारीकी का खास ध्यान रखें। 
विज्ञापन

5 of 6
चौथी डिजाइन - फोटो : instagram
चौथी डिजाइन
  • सरल डिजाइन चाहिए तो इससे बेहतर विकल्प आपके लिए कोई नहीं है।
  • इस डिजाइन को चौकोर करके तैयार करना है। 
  • इस रंगोली में 26 जनवरी जरूर लिखें, उससे ये अच्छी लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांचवीं डिजाइन - फोटो : instagram
पांचवीं डिजाइन
  • सबसे आखिर में इस सिंपल रंगोली डिजाइन को देखिए।
  • इसे बनाने के लिए आपको शेप का खास ध्यान देना होगा।
  • आधे चांद के आकार की ये रंगोली देखने में कमाल की लगेगी।
  • इसके लिए बस सही रंग इस्तेमाल करें।
  • चक्र को चाहें तो सफेद रंग के बीच में बना सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें