फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Labour Day 2020: इन आकर्षक वॉलपेपर के जरिए दें मजदूर दिवस की शुभकामनाएं

Fri, 01 May 2020 07:15 AM IST
नवनीत राठौर लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 7
हैप्पी लेबर डे - फोटो : अमर उजाला
1 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जाता है। इस दिन भारत समेत दुनिया के करीब 80 देशों में छुट्टी रहता है। मजदूर वर्ग इस दिन बड़ी-बड़ी रैलियों का आयोजन करते हैं। 4 मई 1886 को शिकागो में हुए हेमार्केट ट्रेडमार्क (हैमार्केट नरसंहार) के उपलक्ष्य में मजदूर दिवस मनाया जाता है। यह उस वर्ष की बड़ी घटना है, जब मजदूर अपने आठ घंटे के कार्यदिवस के लिए हड़ताल पर थे और पुलिस आम जनता को दूर भगाने का काम कर रही थी। अचानक एक अज्ञात व्यक्ति द्वारा भीड़ पर बम फेंका गया और फिर पुलिस ने कार्यकर्ताओं पर गोलीबारी शुरू कर दी और चार प्रदर्शनकारी मारे गए। रेमंड लविग्ने द्वारा एक प्रस्ताव के माध्यम से 1889 में पेरिस की बैठक में शिकागो विरोध की वर्षगांठ को मजदूर दिवस के रूप में वार्षिक आधार पर मनाया जाना तय किया गया था। मजदूरों के अनिश्चित काम के घंटों को बदलकर आठ घंटे करने में इस दिन का अहम योगदान है।

मजदूर दिवस के मौके पर लोग सोशल मीडिया के माध्यम से शुभकामनाएं भी देते हैं। ऐसे में हम भी आज आपके लिए मजदूर दिवस विशेष वॉलपेपर लेकर आए हैं, जिनके जरिए आप शुभकामनाएं दे सकते हैं।
विज्ञापन

2 of 7
हैप्पी लेबर डे - फोटो : अमर उजाला
अमीरी में अक्सर अमीर अपने सुकून को खोता है,
मजदूर खा के सूखी रोटी बड़े आराम से सोता है।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

3 of 7
हैप्पी लेबर डे - फोटो : अमर उजाला
परेशानियां बढ़ जाए तो इंसान मजबूर होता है,
श्रम करने वाला हर व्यक्ति मजदूर होता है।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

4 of 7
हैप्पी लेबर डे - फोटो : अमर उजाला
मेहनत उसकी लाठी है,
मजबूती उसकी काठी है,
विकास की वो नींव है,
उसका जीवन सीख है।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

5 of 7
हैप्पी लेबर डे - फोटो : अमर उजाला
उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन

6 of 7
हैप्पी लेबर डे - फोटो : अमर उजाला
मैं मजदूर हूं मजबूर नहीं,
यह कहने में मुझे शर्म नहीं,
अपने पसीने की खाता हूं,
मैं मिटटी को सोना बनाता हूं
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
हैप्पी लेबर डे - फोटो : अमर उजाला
जो हर बाधा को करता है दूर,
उसका नाम है मजदूर।
मजदूर दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें