फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kritika Kamra House Tour: बेडरूम से लेकर लिविंग रूम तक, देखें कृतिका कामरा के घर की तस्वीरें

Fri, 13 Mar 2026 05:01 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Kritika Kamra House Inside Photos: मुंबई स्थित कृतिका कामरा के किराए के घर का इंटीरियर इतना आलीशान है कि बड़े बड़े सेलेब्स की कोठी भी पीछे रह जाए। उनके घर की सादगी और एलिगेंस बेहद खूबसूरत वातावरण देता है।
विज्ञापन
1 of 6
कृतिका कामरा का घर - फोटो : instagram

टीवी और वेब सीरीज की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा और गौरव कपूर ने मुंबई स्थित अपने हर पर ही मेरिज रजिस्टर की और छत पर पार्टी रखी। उनकी शादी की तस्वीरें सामने आने के बाद इस सादगी को देख फैंस काफी इम्प्रेस हुए। अभिनेत्री कृतिका कामरा का ये सादगी प्रेम, सिर्फ उनके रिश्ते में नहीं, बल्कि घर में भी देखने को मिलता है। कृतिका का मुंबई वाला घर किसी लग्जरी सेट से कम नहीं लगता। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि उनका यह घर दिखावे से ज्यादा सादगी, आराम और पर्सनल टच को दर्शाता है। मुंबई के इस किराए के अपार्टमेंट को कृतिका ने इंटीरियर डिजाइनर पूर्वा अग्रवाल के साथ मिलकर इस तरह सजाया है कि यह उनके लिए शहर के बीचों-बीच एक शांत और आरामदायक जगह बन सके।

कृतिका खुद कहती हैं कि वह अपने घर में एक ऐसा माहौल रखती हैं, जहां उन्हें शूटिंग और ट्रैवल की भागदौड़ से राहत मिल सके। इसलिए घर में आपको उनकी फिल्मों या सीरियल्स के पोस्टर या ग्लैमरस ड्रेसिंग एरिया नहीं दिखेंगे।

 

विज्ञापन

2 of 6
कृतिका कामरा का घर - फोटो : Instagram

लिविंग रूम में सादगी और एलिगेंस का परफेक्ट कॉम्बिनेशन

कृतिका के घर में कदम रखते ही सबसे पहले नजर पड़ती है हवादार और कोज़ी लिविंग रूम पर। यहां बेज़ और व्हाइट कलर पैलेट का इस्तेमाल किया गया है, जो पूरे कमरे में शांति और संतुलन का एहसास देता है। कमरे की दीवार पर बना ग्रिड वॉल डिज़ाइन खास है, जिसमें चंदेरी टेक्सटाइल्स को फ्रेम किया गया है। ये टेक्सटाइल्स कृतिका के अपने लेबल से हैं और इन्हें कमरे के रंगों से मैच करते हुए हैंड-डाई किया गया है। इस स्पेस को और आकर्षक बनाने के लिए,

  • ब्लश पिंक वेलवेट सोफा

  • म्यूटेड ब्लू बोन-इनले साइड टेबल

  • गोल्ड फ्रेम कॉफी टेबल

  • फ्लोरल मोटिफ वाले पुफ से सजावट की गई है।

इन सबका मिश्रण विंटेज और मॉडर्न स्टाइल का शानदार मेल तैयार करता है।

विज्ञापन

3 of 6
कृतिका कामरा का घर - फोटो : Instagram

चाय के साथ सुकून देने वाला कॉर्नर
 

लिविंग रूम में ही एक छोटा सा कोना ऐसा बनाया गया है जहां कृतिका अक्सर चाय या कॉफी के साथ रिलैक्स करती हैं। यहां हल्के डिस्टेस्ड विंटेज फर्नीचर, गोल्ड फ्रेम कंसोल और टेक्सचर्ड आर्ट पीस लगाए गए हैं। फर्श पर बिछा मल्टीकलर रग पूरे स्पेस को एक साथ जोड़ता है और कमरे को गर्मजोशी भरा लुक देता है।

4 of 6
कृतिका कामरा का घर - फोटो : Instagram

कोजी डाइनिंग एरिया 

कृतिका के घर का डाइनिंग एरिया भी बेहद खास है। यहां पेस्टल ब्लू दीवारों के साथ इकत वॉलपेपर का इस्तेमाल किया गया है, जो कमरे को अलग पहचान देता है। डाइनिंग स्पेस में मौजूद कुछ खास एलिमेंट्स जैसे,

  • कस्टम-मेड फ्लूटेड मार्बल राउंड डाइनिंग टेबल

  • रतन अपहोल्स्टर्ड चेयर्स

  • आइवरी बेंच सीट

सबसे ज्यादा ध्यान खींचती है। विंटेज आर्ट डेको पिंक मार्बल पेंडेंट लाइट, जो इस पूरे एरिया को एलिगेंट और चार्मिंग बनाती है।

 

विज्ञापन

5 of 6
कृतिका कामरा का घर - फोटो : Instagram

मॉर्निंग कॉफी के लिए छोटा सा बार कॉर्नर

किचन और डाइनिंग एरिया के बीच एक विंडो को बड़ा करके यहां एक छोटा बार कॉर्नर बनाया गया है। इस जगह पर रेड और ऑरेंज कस्टम बार चेयर्स और ग्लासवेयर रखने के लिए बार कैबिनेट लगाए गए हैं, जो इस स्पेस में रंगों की एक दिलचस्प झलक जोड़ते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कृतिका कामरा का घर - फोटो : Instagram

बेडरूम में मिनिमल लेकिन आरामदायक सजावट

घर का गेस्ट बेडरूम मिनिमलिस्ट स्टाइल में डिजाइन किया गया है। कमरे की मिंट ब्लू दीवार और म्यूटेड ब्लू-ग्रीन बेडिंग इसे बेहद शांत और सुकून भरा लुक देती है। दीवार पर लगा ज्योमेट्रिक आर्ट पीस कमरे को स्टाइलिश और कोज़ी बनाता है, बिना ज्यादा भरा हुआ महसूस कराए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें