फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami: माखन चोर की ये 5 चीजें आपकी जिंदगी से दूर कर देगी हर परेशानी, घर में होगी बरकत

Mon, 03 Sep 2018 12:58 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
इस बार 3 सितंबर को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जा रही है। जन्माष्टमी को भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाया जाता है। इस दिन भगवान के भक्त उन्हें छप्पन भोग चढ़ाते हैं। अगर आप भी अपने घर में बरकत बनाए रखना चाहते हैं तो माखन चोर से जुड़ी ये पांच चीजें अपने घर में आज ही ले आएं। 
विज्ञापन

2 of 5
बांसुरी 
आपके घर में जहां कहीं भी वास्तुदोष हो, वहां बांसुरी का उपयोग उस दोष दूर कर देता है। लेकिन ध्यान देना जरूरी है कि बांसुरी कभी भी सीधी नहीं लगानी चाहिए, बल्कि इसे हमेशा तिरछा लगाने से लाभ मिलता है। साथ ही बांसुरी का मुंह हमेशा नीचे रहना चाहिए। इसके अलावा अगर दांपत्य जीवन में तनाव या कलहपूर्ण वातावरण रहता हो, तो सिरहाने बांसुरी लेकर सोने से लाभ होता है।
विज्ञापन

3 of 5
गाय
ज्योतिषशास्त्र के अनुसार गाय के भीतर गुरु ग्रह का वास होता है। यदि यह ग्रह किसी व्यक्ति की कुंडली में नीच स्थिति में हो, तो उसे गौ सेवा करनी चाहिए। ऐसा करने से वो उस ग्रह की कुपित दृष्टि से बच सकता है। इसके अलावा वास्तु शास्त्र के अनुसार पूजा स्थान अथवा बैठक के कमरे के ईशान कोण में चांदी की गाय और उसका बछड़ा रखने से भी भाग्य में वृद्धि होती है।

4 of 5
मोर पंख
हिंदु मान्यताओं के अनुसार घर में मोर पंख का प्रयोग करने से अमंगल टल जाता है, विशेष रूप कहा जाता है कि मोर पंख से दुरात्माएं पास ही नहीं आती हैं।मोर पंख को भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुकुट पर स्थान दे कर सम्मान दिया। वास्तु के अनुसार मोर पंख घर से अनेक प्रकार के वास्तुदोष को भी दूर करता है। मोर पंख सकारात्मक उर्जा को अपनी तरफ खीचता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
माखन-
श्रीकृष्ण को बचपन से ही मक्खन बेहद पंसद था। कहा जाता है कि मैया यशोदा हर रोज खुद अपने हाथों से माखन मिश्री बनाकर श्रीकृष्ण खिलाती थीं लेकिन श्रीकृष्ण को माखन इतना पंसद था कि वह पूरे गांव में मथा हुआ माखन चुराकर खाते थे।कहा जाता है कि श्री कृष्ण्ा को माखन इतना प्रिय था कि उन्होंने अपने जन्म से पहले ही गोकुल की कन्याओं को सपने में आकर कह दिया था कि मेरे लिए माखन तैयार करके रख लो।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें