फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काला धागा पहनने की ये है वैज्ञानिक वजह, इस तरह करेंगे इस्तेमाल तो हो जाएंगे मालामाल

Sun, 20 Jan 2019 06:02 PM IST
मोना नारंग लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
kala dhaga
बहुत सारे लोग बुरी नजर से बचने के लिए काले रंग के धागे को धारण करते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि एक मामूली सा धागा हमें कैसी बुरी नजर से कवच प्रदान करता है। आज हम आपको बताएंगे काला धागा पहनने के पीछे वैज्ञानिक कारण क्या होता है और साथ ही यह भी बताएंगे कि शरीर के किस हिस्से में धागा पहनने से किस तरह का फायदा होगा।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
kala dhaga
वैसे अगर देखा जाए तो काला रंग नकारात्मक ऊर्जा का स्त्रोत होता है और यही कारण है कि शुभ काम में काले रंग का इस्तेमाल नहीं किया जाता है। लेकिन अगर काले रंग के धागे को पहनते हैं तो शरीर के किसी भी तरह की ऊर्जा को बाहर नहीं निकलने देता है।

यह है वैज्ञानिक कारण
काला धागा बांधने के पीछे बहुत ही बड़ा वैज्ञानिक कारण है। दरअसल, हमारे शरीर में मौजूद पंच तत्व से एक ऊर्जा मिलती है, जिससे हमारे शरीर का संचालन होता है, लेकिन बुरी नजर लग जाने पर पंच तत्वों से मिलने वाली ऊर्जा हम तक नहीं पहुंच पाती है। इसलिए काला धागा पहना जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
हनुमान जी
ऐसे करें काले धागे का इस्तेमाल तो होंगे मालामाल
पुरानी कथाओं के अनुसार काले धागे को धारण करने से आप बुरी नजर से बच सकते हैं। इसके साथ ही आप अपनी आर्थिक हालत भी सुधार सकते हैं। आप काले रंग का रेशमी या सूती धागा ले आएं और मंगलवार या शनिवार के दिन इसे हनुमानजी के मंदिर ले जाए। इसमें नौ छोटी-छोटी गांठ लगा लें और हनुमानजी के पैरों का सिंदूर लगा लें। इसके बाद इस धागे को घर के मुख्य दरवाजे पर बांध दें या तिजोरी पर बांध दें। इससे आपकी आर्थिक समस्या खत्म हो जाएगी।

4 of 5
काल भैरव जयंती
यदि काले रंग का धागा भैरव मंदिर से सिंदूर लगा कर रविवार के दिन उसे उल्टे यानी बाएं हाथों में पहना जाए तो यह आपकी बुरी ताकतों से रक्षा करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हनुमान जयंती - फोटो : amar ujala
यदि शनिवार के दिन हनुमान जी के पैर का सिंदूर लगाकर काले धागे को गले में धारण करें तो इससे बीमारियों से रक्षा होती है। जो बच्चे ज्यादा बीमार पड़ते है, उनके लिए यह अचूक उपाय माना गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें