फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पसीना और बदबू दूर करने के अलावा इस तरह करें टेल्कम पाउडर का उपयोग, आसानी से पहन सकेंगे टाइट कपड़े

Thu, 25 Mar 2021 09:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
टेल्कम पाउडर बड़े फायदे की चीज है - फोटो : amar ujala

टेल्कम पाउडर का उपयोग कई सारे लोग पसीने को दूर करने व बदबू को मिटाने के लिए करते हैं। कई महिलाएं चेहरा तैलीय न दिखे इसलिए भी टेल्कम पाउडर का प्रयोग चेहरे पर करती हैं। लेकिन इसके अलावा भी टेल्कम पाउडर बड़े फायदे की चीज है। यह हमारी कई सारी समस्याओं को चुटकियों में हल कर देता है। यदि अभी तक भी आप नहीं जानते हैं कि टेल्कम पाउडर का उपयोग अन्य कामों में किस तरह से किया जाता है तो अगली स्लाइड्स से जानिए टेल्कम पाउडर के आसान उपयोग। 

विज्ञापन

2 of 5
खुजली त्वचा पर चलती रहेगी - फोटो : अमर उजाला

धूल- मिट्टी हटाएं
गर्मियों में हम जूतों की बजाय अक्सर चप्पल पहनकर घूमते हैं। ऐसे में हमारे पैरों पर धूल- मिट्टी चिपकना बेहद सामान्य है। ऐसे में यदि आप हाथ से मिट्टी मिटाने जाएंगे तो वो ठीक से साफ नहीं होगी और खुजली त्वचा पर चलती रहेगी इसलिए टेल्कम पाउडर की सहायता से आप इस धूल- मिट्टी को आसानी से हटा सकते हैं। जिस हिस्से पर धूल- मिट्टी चिपकी है, वहां पाउडर लगाकर फैला लें। 

विज्ञापन

3 of 5
रात को जूतों के भीतर टेल्कम पाउडर छिंटक दें - फोटो : social media

बदबूदार जूतों का उपाय
गर्मी के दिनों में जूतों से बदबू आना बहुत सामान्य बात है लेकिन इस बदबू को दूर करना इतना भी मुश्किल नहीं है। आप रात को जूतों के भीतर टेल्कम पाउडर छिंटक दें और फिर सो जाएं। सुबह तक पाउडर जूतों की भीतर मौजूद पसीने की नमी को सोंखने के साथ ही बदबू को भी गायब कर देगा। 

4 of 5
बालों को रगड़कर आप सारा पाउडर निकाल दें - फोटो : सोशल मीडिया

बाल चिपटे नहींं दिखेंगे
गर्मियों में सर्दियों के मुकाबले बाल अधिक चिपटते हैं। पसीने के कारण या त्वचा से अतिरिक्त तेल निकलने के कारण बालों का ये हाल होता है। ऐसे में यदि आपने बाल नहीं धोएं हैं और आपको कहीं जाना है तब तो आपके लिए बहुत मुश्किल हो जाएगा इस तरह से जाना और यदि आपके पास समय नहीं है तो आप बालों में पाउडर डालकर जड़ों तक लगाइए। बालों को रगड़कर आप सारा पाउडर निकाल दें। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
स्किन टाइट कपड़े पहनने में बहुत दिक्कत आती है - फोटो : social media

कपड़े नहीं लगेंगे टाइट
गर्मियों में त्वचा पर पसीना हो जाता है जिस वजह से कपड़े टाइट लगने लगते हैं। स्किन टाइट कपड़े पहनने में बहुत दिक्कत आती है। स्किन टाइट कपड़े आप आसानी से पहन सकें, इनको लेकर आपको अधिक मशक्कत न करना पड़े इसलिए आप त्वचा पर पाउडर लगाएं और फिर उन्हें पहनें। अब आप आसानी से इन्हें पहन सकेंगे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें