फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरी इलायची के होते हैं अनेक फायदे, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान

Wed, 30 Jan 2019 03:39 PM IST
कशिश मिश्रा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
इलायची के फायदे अनेक - फोटो : social media
हमारे जीवन में ग्रहों का बहुत महत्व होता है इनके शुभ और अशुभ दो तरह के प्रभाव होते हैं। इनके शुभ प्रभाव हमारे लिए फलदायक होते है, लेकिन जब इनके अशुभ फल हमारे जीवन में आते हैं, उस समय हमारे जीवन में भयंकर परिवर्तन आते हैं जिसके बारे में जिसके बारे में शायद हम कभी नहीं सोचते हैं। 
विज्ञापन

2 of 6
आपको बताते हैं इलायची के फायदें के बारे में  - फोटो : सोशल मीडिया
ग्रहों का प्रभाव हमारे जीवन में शुभ फलदायक हो उसके लिए हम कई तरह के पूजा-पाठ और पत्थरों को धारण करते हैं। इसी में एक नाम इलायची का भी आता है जो हमारे लिए शुभ फलदायक होता है। इलायची का उपयोग हमारे जीवन में विभिन्न प्रकार से किया जाता है। तो चलिए हम आपको बताते हैं इलायची के फायदों के बारे में 




 
विज्ञापन

3 of 6
इलायची आपके लिए कारगर साबित हो सकता है - फोटो : sovial media
अगर आपका शुक्र ग्रह खराब चल रहा है तो ऐसे में इलायची आपके लिए कारगर साबित हो सकती है। एक लोटा जल में दो बड़े इलायची को डालकर उबाले और तब तक उबालते रहें जब तक पानी आधा ना हो जाए, उसके बाद उस पानी को नहाने के पानी में डालकर स्नान  करें और ओम जयन्ती मंगला काली दुर्गा क्षमा शिवा धात्री स्वाहा स्वधा का लगातार कुछ दिनों तक जाप करने से आपको खुद फर्क नजर आने लगेगा। 

4 of 6
खाने में भी इलायची का इस्तेमाल किया जाता है - फोटो : social media
इलायची का इस्तेमाल हम अपने रोजमर्रा के जीवन में खाने का स्वाद बढ़ाने के लिए करते हैं इसके साथ ही सुबह की चाय में अगर इलायची डालकर बनाई जाए तो चाय का स्वाद दोगुना बढ़ जाता है। तो वहीं कुछ लोग गाजर का हलवा बनाने में भी इलायची का इस्तेमाल करते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
आपको जल्द ही शुभ फल की प्राप्ति होगी - फोटो : social media
अगर किसी लड़की की शादी में देर हो रही है तो उसे शुक्ल पक्ष के पहले गुरुवार को दो इलायची और पांच प्रकार की मिठाई और घी लेकर मंदिर में जाकर दीपक के साथ जल अर्पित करें ऐसा करने से आपको जल्द ही शुभ फल की प्राप्ति होगी। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
पांच इलायची को पर्स में जरूर रखें - फोटो : social media
अगर आपके साथ भी ये दिक्कत है कि पैसे आते हैं और जल्द ही खर्च हो जाते हैं ऐसे में आप अपने पर्स में हमेशा पांच हरी इलायची जरूर रखें। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें