फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'वॉक इन कियोस्क' से चर्चा में यह देश, यहां के पुरुषों को पसंद है मेकअप, जानें कई और रोचक बातें

Tue, 21 Apr 2020 07:07 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
अभियान चलाकर लोगों को किया जा रहा जागरुक - फोटो : PTI
कोरोना वायरस के कारण दुनियाभर में फैली महामारी में जो प्राथमिक समस्या सामने आई, वह थी इसकी जांच की। शुरुआत में तो इसके जांच का कोई निश्चित तरीका ही नहीं था हमारे पास। फिर दुनियाभर के वैज्ञानिक इसके लिए टेस्ट किट बनाने में लगे और अब हमारे पास तरह-तरह के टेस्ट किट उपलब्ध हैं। हाल ही में दक्षिण कोरिया ने बड़े पैमाने पर लोगों की कोरोना जांच के लिए 'वॉक इन कियोस्क' की शुरुआत की, जिसको लेकर इस देश की दुनियाभर में चर्चा हुई। पूर्वी एशिया स्थित यह देश आबादी के लिहाज से दुनिया का 27वां सबसे बड़ा देश है। इस देश के बारे में ऐसी कई रोचक बाते हैं, जिनके बारे में बहुत सारे लोग नहीं जानते हैं। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
आपको जानकर आश्चर्य हो सकता है कि दक्षिण कोरिया की आधी से ज्यादा आबादी का कोई विशेष धर्म नहीं है। ज्यादातर लोग बौद्ध धर्म मानते हैं, जबकि ईसाई और मुस्लिम आबादी भी है। तकनीकी रूप से अग्रणी इस देश में इंटरनेट की स्पीड यहां सबसे तेज मानी जाती है। वहीं, प्लास्टिक सर्जरी में भी यह देश बहुत आगे है
विज्ञापन

3 of 5
दक्षिण कोरिया - फोटो : social media
आपको यह जानकर भी आश्चर्य हो सकता है कि दक्षिण कोरिया में बच्चे का जन्म होने के साथ ही उसे एक साल का माना जाता है। वहीं, 19 साल की उम्र के बाद ही व्यक्ति वोट दे सकता है। दुनियाभर में मोटापे से ग्रस्त देशों की सूची में यह नीचे से दूसरे स्थान पर आता है यानी यहां मोटापे की समस्या वाले बहुत कम ही लोग हैं। 

4 of 5
मछली बाजार(प्रतीकात्मक तस्वीर)
अर्थव्यवस्था की बात की जाए, तो यहां चावल, जौ आदि प्रमुख फसलें हैं। विश्व की 90 फीसदी समुद्री मछलियों का निर्यात यहीं से होता है। यहां साइबर गेम भी खूब लोकप्रिय है। यहां की लगभग 92 फीसदी आबादी शहरों में, जबकि महज आठ फीसदी आबादी ग्रामीण क्षेत्र में रहती है। यहां प्रति व्यक्ति आय करीब 38 हजार डॉलर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : PTI
आमतौर पर महिलाओं को मेकअप करना बहुत पसंद होता है, लेकिन दक्षिण कोरिया में पुरुषों को भी मेकअप करना खूब भाता है। अपनी खूबसूरती मेंटेन करने में हर साल करीब 900 मिलियन अमेरिकी डॉलर खर्च करते हैं। इस देश में शिक्षक की नौकरी करना सम्मान की बात है। शिक्षक को यहां बहुत ज्यादा इज्जत दी जाती है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें