फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

43 की शिल्पा शेट्टी का ऐसा फिगर देख किसी को भी हो जाए जलन, जानें किस तरह रखती हैं खुद को फिट

Fri, 08 Jun 2018 10:02 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
शिल्पा शेट्टी
8 जून 1975 को मंगलौर में जन्मीं शिल्पा शेट्टी उन एक्ट्रेस में से हैं जो जितनी खूबसूरत हैं उतनी ही फिट भी हैं। 43 की उम्र में भी शिल्पा शेट्टी को देखकर ऐसा लगता है कि वो दिन ब दिन और निखरती जा रही हैं। फिटनेस की वजह से वो आज अपने फैंस के लिए एक आइडियल हैं। अपने फिगर, सेहत और योग के लिए दुनियाभर में उनकी अपनी एक अलग पहचान बन चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
शिल्पा शेट्टी
अपनी फिटनेस के बारे में बात करते हुए शिल्पा कहती हैं कि, ‘अक्सर लोग मुझसे यही जानना चाहते हैं कि मैं खाती क्या हूं? कितना वर्कआउट करती हूं? तो हमेशा मैं उन्हें अपनी फिटनेस का श्रेय योग को देती हूं और साथ ही हेल्दी लाइफस्टाइल को। अपने शरीर को फिट रखने के लिए योग और व्यायाम पर विशेष ध्यान देती हूं।'
विज्ञापन

3 of 5
शिल्पा शेट्टी
शिल्पा ने बताया, 'मुझे डाइटिंग पर बिल्कुल भी भरोसा नहीं हूं। इसकी बजाय मैं हेल्दी और बैलेंस्ड डाइट लेती हूं। ब्राउन कार्बोहाइड्रेट और प्रोटीन युक्त खाने पर मेरा जोर होता है जैसे, ब्राउन ब्रेड, ब्राउन राइस, ब्राउन शुगर, ब्राउन पास्ता।' 

4 of 5
Shilpa Shetty - फोटो : Instagram
शिल्पा ने कहा, 'वर्कआउट सेशन के दौरान प्रोटीन शेक पीती हूं। साधारण चाय की बजाय ग्रीन टी लेना मुझे पसंद है। पैकेटबंद ड्रिंक और कोल्ड ड्रिंक से परहेज करती हूं। आपको शायद यकीन न हो, मगर हफ्ते में मैं 6 दिन हेल्दी खाना खाती हूं, जिसमें शाकाहारी पौष्टिक भोजन ही शामिल होते हैं लेकिन रात 8 बजे के बाद मैं खाना नहीं खाती हूं'।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
shilpa shetty
शिल्पा का कहना है, 'रविवार के दिन मैं कोई भी डाइट नहीं फॉलो करती हूं। इस दिन कुछ भी पसंद का खाती हूं।' डाइट के साथ-साथ शिल्पा अपनी त्वचा का भी विशेष ख्याल रखती हैं। वह अपने चेहरे पर साबुन का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं करती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें