बॉलीवुड की पहली चुलबुली सुपरस्टार के निधन के बाद हर कोई गहरे सदमे में है। श्रीदेवी दुबई संदीप मारवाह के बेटे मोहित मारवाह की शादी अटेंड करने पहुंची हुई थीं, जहां होटल के बाथटब में डूबने से उनकी मौत हो गई। आइए जानते हैं कैसा था उस होटल का बाथटब और उस होटल की खासियत जिसमें श्रीदेवी ठहरी हुई थीं ।
विज्ञापन
2 of 4
फेवरेट डेस्टिनेशन
इस होटल की सबसे पहली खासियत यह है कि यह दुबई का जुमैरा एमिरेट्स टावर दुनिया के सबसे आलीशान होटल्स में शामिल है। इसके अलावा यह बॉलीवुड सितारों का भी फेवरेट डेस्टिनेशन है। इस 5 स्टार होटल की अलग-अलग देशों में कई ब्रांच है।
विज्ञापन
3 of 4
लग्जरी
होटल के लग्जरी रुम्स, रिसॉर्ट, स्विमिंग पूल, जिम समेत अन्य फैसिलिटी लोगों को काफी लुभाती हैं। इस होटल में जुमेराह इंटरनेशन ग्रुप द्वारा ऑपरेट होने वाले 40 लग्जरी सुइट हैं। दुबई का यह होटल दुनिया का तीसरा लंबा होटल है।
एक कमरे का किराया
दुनिया की सबसे लंबी बिल्डिंग की लिस्ट में इसका 48वां स्थान है। इस होटल में 400 रूम हैं। जुमैरा एमिरेट्स टावर के सामान्य डिलक्स रूम का किराया 1650 AED यानी करीब 30 हजार रुपये है वहीं, एग्जिक्युटिव स्वीट का किराया 2400 AED यानी करीब 42 हजार रुपये और प्रेसिडेंशल स्वीट का किराया 7975 AED यानी 1 लाख 40 हजार रुपये है।