फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छाछ और नारियल पानी के शौकीन हैं रामनाथ कोविंद, योग को देते हैं खास तवज्जो

Tue, 20 Jun 2017 05:02 PM IST
amarujala.com- Presented by: मंजू ममगाईं
विज्ञापन
1 of 5
Ram Nath Kovind
राजनीतिक विवादों से दूर रहने वाले कोविंद राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए की तरफ से घोषित अगले प्रत्याशी हैं। मृदुभाषी कोविंद अनुसूचित जातियों ,पिछड़ों के समर्थन में संघर्ष के लिए जाने जाते हैं।

आइए जानते हैं साफ-सुथरी छवि वाले रामनाथ कोविंद अपने निजी जीवन में क्या खाना और पीना पसंद करते हैं। आगे की स्लाइड्स में क्लिक करके जानें उनके जीवन से जुड़ी कई बातें । 
विज्ञापन

2 of 5
ram nath kovind - फोटो : सोशल मीड‌िया
राष्ट्रपति पद के लिए एनडीए के अगले घोषित प्रत्याशी रामनाथ कोविंद अपने दिन की शुरुआत सुबह 5 बजे उठकर एक घंटा सैर से करते हैं। सैर के बाद वो एक घंटा योग भी करते हैं। योग करने के बाद कोविंद आम लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुनते हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ram nath kovind - फोटो : सोशल मीड‌िया
ठीक 10 बजे कोविंद राजभवन में बैठते हैं। यहां वो उनसे मिलने आए लोगों से बातचीत करते हैं। जो भी उनसे मिलने की इच्छा जाहिर करता है कोविंद उससे जरूर मिलते हैं। 
 

4 of 5
ram nath kovind - फोटो : सोशल मीड‌िया
कोविंद शाकाहारी होने के साथ-साथ बिना मसालों और कम तेल का भोजन पसंद करते हैं। चाय भी वो बिना शक्कर वाली ग्रीन टी ही पीते हैं। इतना ही नहीं उनके आयोजकों को भी पता होता है कि वो सिर्फ छाछ और नारियल पानी ही पीते हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ram nath kovind - फोटो : सोशल मीड‌िया
पढ़ने के शौकीन कोविंद रात दस बजे सोने जाते हैं। उनकी टेबल पर व्यक्तित्व पर आधारित किताबें हमेशा देखने को मिलती हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें