फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये है दुनिया की सबसे बड़ी रसोई, 10 हजार हों या फिर 10 लाख लोग कभी कम नहीं पड़ता है खाना

Fri, 25 Jan 2019 11:40 AM IST
ललित फुलारा लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
jagannath temple
उड़ीसा के पुरी में स्थित जगन्नाथ मंदिर में मौजूद रसोई विश्व की सबसे बड़ी रसोई मानी जाती है। वैसे जगन्नाथ पुरी देश के प्रमुख तीर्थस्थलों में से एक है। यहां हर रोज हजारों लोग दर्शन करने के लिए आते हैं। आज हम आपको जगन्नाथ मंदिर में मौजूद रसोई से जुड़ी रोचक बातें बताएंगे। इसके साथ ही जगन्नाथ मंदिर की सैर भी कराएंगे। जगन्नाथ मंदिर में हर रोज भगवान को चढ़ाने के लिए महाप्रसाद इसी रसोई में तैयार किया जाता है। 
विज्ञापन

2 of 5
jagannath temple rasoi
इस महाप्रसाद को तैयार करने के लिए 500 रसोईयों के साथ-साथ 300 सहयोगियों का सहयोग होता है। मंदिर में स्थित रसोई दुनिया की सबसे बड़ी रसोई मानी जाती है। इस रसोई में 56 तरह के अलग-अलग व्यंजन तैयार किए जाते हैं और सभी व्यंजनों को धार्मिक पुस्तकों के अनुसार तैयार किया जाता है।
विज्ञापन

3 of 5
jagannath temple rasoi
खाना पकाने के लिए मिट्टी के बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है। महाप्रसाद बनाने के लिए मिट्टी के सात बर्तनों का इस्तेमाल किया जाता है और सभी को एक-दूसरे के ऊपर रखा जाता है। 

4 of 5
jagannath temple rasoi
खास बात यह है कि सबसे ऊपर रखे बर्तन का खाना पहले और सबसे नीचे रखे बर्तन का खाना बाद में पकता है। रसोई के पास दो कुएं मौजूद हैं जिनका नाम गंगा और यमुना है और इन्हीं दोनों कुएं से प्रसाद तैयार करने के लिए पानी निकाला जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
jagannath temple rasoi
जगन्नाथ मंदिर विश्व भर में प्रसिद्ध है। इस मंदिर के भव्य आर्किटेक्ट पर लोग रिसर्च करने के लिए आते हैं। यहां मंदिर के ऊपर स्थापित ध्वज सदैव हवा के विपरीत दिशा में लहराता है।  पुरी में किसी भी स्थान से आप मंदिर के शीर्ष पर लगे सुदर्शन चक्र को देखेंगे तो वह आपको सदैव अपने सामने ही लगा दिखेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें