फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गार्डनिंग टिप्स: सर्दियों में घर पर ही उगाएं पालक, मटर और गाजर; जानें गार्डनिंग का आसान तरीका

Tue, 17 Nov 2026 01:42 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Gardening Tips: नवंबर का महीना घर में किचन गार्डन शुरू करने का अच्छा अवसर है। पालक, मेथी, धनिया, मूली, गाजर, मटर और शलगम जैसी सब्जियां गमलों में उगाकर आप सर्दियों में ताजी सब्जियों का आनंद ले सकते हैं। थोड़ी सी जगह और नियमित देखभाल से आपकी बालकनी भी हरे-भरे गार्डन में बदल सकती है।

विज्ञापन
1 of 5
सर्दियों में घर पर ही उगा सकते हैं ये ताजी सब्जियां - फोटो : AI

Vegetables to Grow in November: नवंबर का महीना घर में किचन गार्डन तैयार करने के लिए काफी अच्छा माना जाता है। सर्दियों की शुरुआत होते ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगती है, जो कई तरह की सब्जियों की ग्रोथ के लिए अनुकूल होती है। अगर आपको भी घर में गार्डनिंग का शौक है, लेकिन पर्याप्त जगह नहीं होने के कारण सब्जियां नहीं उगा पाते हैं तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपनी बालकनी, छत या घर के छोटे से आंगन में रखे गमलों में भी ताजी सब्जियां उगा सकते हैं।

खास बात यह है कि इसके लिए आपको किसी बड़े गार्डन या महंगे उपकरणों की जरूरत नहीं होती। सही मिट्टी, अच्छे बीज, पर्याप्त धूप और नियमित देखभाल से गमलों में भी अच्छी सब्जियां तैयार की जा सकती हैं। पालक, मेथी, मूली, धनिया और मटर जैसी सब्जियां सर्दियों के किचन गार्डन के लिए अच्छे विकल्प हैं।

नवंबर में इन सब्जियों की बुवाई या पौध लगाने का सही समय आपके शहर के तापमान और किस्म पर भी निर्भर करता है। अगर आप इस सर्दी घर की उगाई ताजी सब्जियों का स्वाद लेना चाहते हैं तो अभी से अपना किचन गार्डन तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं नवंबर में गमलों में कौन-सी 7 सब्जियां आसानी से उगाई जा सकती हैं।

नोट: फसल तैयार होने का समय बीज की किस्म, धूप, तापमान और देखभाल के अनुसार बदल सकता है। नवंबर के मध्य के बाद उत्तर भारत में मटर और कुछ जड़ वाली सब्जियों की बुवाई के लिए उपयुक्त किस्म चुनना जरूरी है।

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
घर पर उगाएं पालक - फोटो : Ai

नवंबर में गमलों में उगाएं ये 7 सब्जियां


पालक 

पालक सर्दियों में उगाई जाने वाली सबसे आसान हरी सब्जियों में से एक है। इसे आप बालकनी या छत पर रखे चौड़े गमले में आसानी से उगा सकते हैं। इसके बीज सीधे मिट्टी में बोएं और हल्का पानी दें। करीब 30-40 दिनों में इसकी पत्तियां काटने लायक हो सकती हैं। पत्तियों को ऊपर से काटें, ताकि पौधा दोबारा बढ़ सके।
 

मेथी 

मेथी को गमले में उगाने के लिए ज्यादा जगह की जरूरत नहीं होती। इसके बीजों को मिट्टी में हल्का दबाकर बो दें। मिट्टी में नमी बनाए रखें, लेकिन पानी जमा न होने दें। लगभग 25-30 दिनों में इसकी हरी पत्तियां इस्तेमाल करने लायक हो सकती हैं।

विज्ञापन

3 of 5
गमले में ढेर सारा हरा धनिया कैसे उगाएं - फोटो : Adobe Stock

धनिया 

घर में ताजा धनिया चाहिए तो नवंबर में इसे जरूर लगाएं। धनिया के बीजों को हल्का तोड़कर गमले में बोया जा सकता है। इसे रोजाना पर्याप्त रोशनी और जरूरत के अनुसार पानी दें। कुछ सप्ताह में हरी पत्तियां निकलने लगती हैं।

मूली 

मूली को गमले में उगाने के लिए कम से कम 8-12 इंच गहरा कंटेनर चुनें। इसके बीज सीधे गमले में बोएं, क्योंकि मूली की जड़ को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह चाहिए। मिट्टी भुरभुरी रखें और पौधों के बीच उचित दूरी बनाएं

4 of 5
घर पर गमले में उगाएं गाजर - फोटो : AI

गाजर

सर्दियों में गाजर भी घर के किचन गार्डन में उगाई जा सकती है। इसके लिए गहरा गमला और नरम, पत्थर रहित मिट्टी चुनें। छोटी जड़ वाली किस्में गमलों के लिए बेहतर रहती हैं। पौधों को पर्याप्त जगह दें, ताकि गाजर की जड़ अच्छी तरह विकसित हो सके।


मटर 

नवंबर में मटर की बुवाई भी की जा सकती है, हालांकि उत्तर भारत में इसके लिए नवंबर का शुरुआती समय बेहतर रहता है। इसे कम से कम 10-12 इंच गहरे गमले में लगाएं। पौधे को बढ़ने के लिए लकड़ी या जाली का सहारा दें। मिट्टी में नमी बनाए रखें।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर गमले में उगाएं शलजम - फोटो : AI

शलजम 

शलजम सर्दियों में उगने वाली एक अच्छी जड़ वाली सब्जी है। इसे गमले में उगाने के लिए पर्याप्त गहराई और चौड़ाई वाला कंटेनर चुनें। बीज सीधे मिट्टी में बोएं और पौधों को बढ़ने के लिए पर्याप्त जगह दें।


गमलों में सब्जियां उगाते समय इन बातों का रखें ध्यान

  • गमले में पानी निकलने के लिए नीचे छेद जरूर हों।

  • मिट्टी में वर्मी कंपोस्ट या अच्छी तरह सड़ी हुई जैविक खाद मिलाएं।

  • अधिकतर सर्दियों की सब्जियों को रोजाना लगभग 5-6 घंटे धूप दें।

  • मिट्टी की ऊपरी परत सूखने पर ही जरूरत के अनुसार पानी डालें।

  • पौधों में कीट या बीमारी के लक्षण दिखें तो समय रहते उनकी देखभाल करें।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें