जेन-जी की आई क्यू पर दावा?
- फोटो : freepik.com
जेन-जी की आई क्यू पर दावा?
पहला इंटर जनरेशन IQ ड्रॉप- विशेषज्ञों का कहना है कि IQ स्कोर, जो पहले हर पीढ़ी के साथ बढ़ता था, अब कई देशों में स्थिर या गिरता हुआ नजर आ रहा है।
डाॅ. होर्वाथ के अनुसार, Gen-Z इतिहास में पहला समूह है जिसने अपने माता-पिता और मिलेनियल्स की तुलना में कम IQ स्कोर और कम कॉग्निटिव (cognitive) क्षमता दिखाई हैं। इन क्षमताओं में ध्यान, याददाश्त, पढ़ने की क्षमता, समस्या-समाधान और सामान्य बुद्धिमत्ता (IQ) शामिल हैं।
उनके द्वारा साझा किए गए डेटा के अनुसार यह रुझान लगभग 2010 के बाद शुरू हुआ और यह स्थिर रूप से दुनिया के कई देशों में देखा गया है। लगभग 80 से अधिक देशों में जहां कक्षा में तकनीक (EdTech) का इस्तेमाल अधिक है, वहां प्रदर्शन में कमी मिली।