Cezanne Khan
- फोटो : Instagram
दरअसल, भारतीय टीवी इंडस्ट्री से दूर सीजेन खान अब पाकिस्तान और मिडिल ईस्ट में प्रसारित होने वाले सीरियलों में काम कर रहे हैं। अपने एक इंटरव्यू में उन्होंने बताया, 'वह ज्यादातर वक्त दुबई में बिताते हैं जहां छह हफ्तों तक शूटिंग चलती रहती है।' इसके अलावा वह न्यूयॉर्क सिटी में अपने बिजनेस पर भी फोकस कर रहे हैं।
गौरतलब है कि पहले जहां दुबले-पतले सीजेन खान सादे शर्ट-पैंट और आम भारतीय जैसे नजर आते थे, वहीं अब उनका लुक पूरी तरह बदल चुका है। उनकी तस्वीरें अक्सर इंस्टाग्राम पर चर्चा का विषय बनी रहती हैं और उनके फैन्स बार-बार भारतीय सीरियल में वापसी की अपील करते रहते हैं।