फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Karwa Chauth 2024 Decoration Ideas: करवा चौथ पर ऐसे सजाएं घर, बढ़ जाएगी त्योहार की रौनक

Sat, 19 Oct 2024 10:53 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

खासकर छत और बालकनी, जहां से महिलाएं चांद देखती हैं और पूजा करती हैं, की सजावट से पर्व की सुंदरता बढ़ सकती है। आइए जानते हैं आसानी से घर को करवा चौथ के लिए कैसे सजाएं
विज्ञापन
1 of 6
घर की सजावट - फोटो : freepik
Karwa Chauth 2024 Decoration Ideas: करवा चौथ सुहागिन महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण पर्व है, जिसमें वे पति की लंबी आयु की कामना करती हैं। महिलाएं उपवास करती हैं और रात को चंद्र दर्शन के बाद व्रत खोलती हैं। करवा चौथ के उत्साह को खास बनाने के लिए पूजा की थाली, छलनी आदि का सजाया जाता है। इसके साथ ही घर की सजावट भी दोगुनी खुशी महसूस करा सकती है। खासकर छत और बालकनी, जहां से महिलाएं चांद देखती हैं और पूजा करती हैं, की सजावट से पर्व की सुंदरता बढ़ सकती है। आइए जानते हैं आसानी से घर को करवा चौथ के लिए कैसे सजाएं
विज्ञापन

2 of 6
साफ सफाई - फोटो : istock
साफ-सफाई से करें शुरुआत

करवा चौथ के दिन सजावट से पहले घर और छत या बालकनी की अच्छी तरह से साफ-सफाई करें। जिस स्थान पर आप करवा चौथ की पूजा करने वाली हैं और चांद को देखेंगी, उसे साफ और व्यवस्थित रखें। साफ जगह पर सजावट भी बेहतर दिखेगी और पूजा का माहौल भी पवित्र रहेगा।
विज्ञापन

3 of 6
दीयों से सजावट - फोटो : adobe stock
दीपों से सजावट

करवा चौथ की सजावट में दीयों का उपयोग कर सकती हैं। मिट्टी के पारंपरिक दीयों में तेल और रुई बत्ती लगाकर बालकनी या छत के चारों ओर रख दें। पूजा के वक्त उन्हें जलाएं। दीपों की रोशनी से माहौल पवित्र और मनमोहक लगेगा।

4 of 6
लाइट्स से सजावट - फोटो : Freepik
लाइट्स से सजावट

दीपों के अलावा आप बालकनी या छत को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए रंग बिरंगी लाइट्स का इस्तेमाल करें। बालकनी की रेलिंग या छत के किनारों पर फेयरी लाइट्स लगाकर पूरी जगह को सजा सकते हैं।
विज्ञापन

5 of 6
घर की सजावट - फोटो : freepik
फूलों से सजावट

करवा चौथ के दिन फूलों की सजावट को शुभ मान सकते हैं। ताजे फूलों की माला बनाकर बालकनी या छत के चारों और बांध दें। पूजा की जगह पर फूलों की रंगोली बना सकते हैं या छत या बालकनी पर फूलों को बिखेर कर सजावट कर सकते हैं। इसके लिए गुलाब, गेंदे या रजनीगंधा के फूलों से सजावट कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
रंगोली - फोटो : Instagram
पारंपरिक सजावट

पारंपरिक सजावट में आप घर के द्वार, मंदिर और बालकनी की रेलिंग व दरवाजे पर तोरण या बंधनवार टांग सकते हैं। ये बाजार में आसानी से मिल जाते हैं। इसके अलावा रंगोली बनाकर भी करवा चौथ की सजावट कर सकते हैं।  फूलों की पंखुड़ियों, रंग बिरंगे रंगों से रंगोली बनाई जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें