करवाचौथ सुहाग का पर्व है इसलिए इस व्रत को सभी सुहागन स्त्रियां बड़ी श्रद्धा और आस्था के साथ रखती हैं। महिलाएं दिन भर निर्जल व्रत रख कर पति की लंबी उम्र की दुआ मांगती हैं। लेकिन यह व्रत उन्हीं लोगों का सफल होता है जो व्रत से जु़ड़ी इन खास बातों का ध्यान रखकर अपना व्रत पूरा करती हैं। इसलिए आप या आपके घर में कोई इस व्रत को रखता है तो इन 7 बातों को जरूर जान लें।
विज्ञापन
2 of 8
karwa chauth
करवाचौथ का व्रत रखने वाली स्त्री को व्रत के दिन सुबह सूर्योदय से पहले उठकर मां पार्वती और भगवान शिव से व्रत को सफल करने की प्रार्थना करनी चाहिए और संकल्प करना चाहिए कि वह अपने सुहाग की लंबी उम्र के लिए करवाचौथ का व्रत रखेंगी जिसे आप सफल करें। इसके बाद सास ससुर और बड़ों को प्रणाम करके सरगी खाएं और फिर व्रत आरंभ करें।
विज्ञापन
3 of 8
- फोटो : file photo
व्रत के दिन पति पत्नी को संयम बनाए रखना चाहिए और मन, वचन से अपने जीवनसाथी की लंबी उम्र की कामना करते हुए देवी करवा के सतीत्व का ध्यान करना चाहिए।
4 of 8
- फोटो : file photo
पति के प्रति मन में क्रोध और बुरे विचार मन में नहीं लाने चाहिए। कहते हैं जो महिला इस व्रत में पति के प्रति बुरे विचार रखती हैं उनके सुहाग की हानि होती है।
विज्ञापन
5 of 8
करवा चौथ
इस व्रत के दिन लाल या पीला वस्त्र ही धारण करें। दान में भी केवल इन्हीं रंगों के वस्त्र देने चाहिए। सफेद और काले वस्त्र धारण नहीं करें।
विज्ञापन
6 of 8
karwa chauth
इस व्रत में सोलह श्रृंगार का बड़ा महत्व है। आज पूर्ण श्रृंगार करके शिव पार्वती सहित भगवान गणेश और करवा माता की पूजा करें और प्रार्थना करें कि उनका सुहाग और श्रृंगार यूं ही हमेशा बना रहे।
विज्ञापन
7 of 8
- फोटो : अमर उजाला
इस व्रत में सूर्योदय से चन्द्रोदय तक निर्जल रहना होता है इसलिए अन्न जल का ध्यान त्याग कर पति का ध्यान करें। चन्द्रमा के दर्शन के बाद ही पति के हाथों से जल ग्रहण करके व्रत पूरा करें।
चंद्र दर्शन के बाद पति के हाथों से मांग भरवाने के बाद यह व्रत पूर्णतः सफल होता है। इसलिए पति और पत्नी दोनों को मिलकर इस व्रत को सफल बनाने में सहयोग करना चाहिए।