सुहागन महिलाओं का सबसे बड़ा पर्व करवा चौथ इस महीने 27 अक्टूबर को शनिवार के दिन मनाया जा रहा है। खास बात यह है कि इस दिन संकष्टी गणेश चतुर्थी होने से यह पर्व और भी शुभ हो गया है।यह व्रत पति की लंबी आयु के साथ अपने वैवाहिक जीवन को सुखमय बनाने की कामना से रखा जाता है। इस व्रत को रखने वाली हर महिला को आस्था के इस त्योहार से जुड़े कुछ नियमों का पालन जरूर करना चाहिए। माना जाता है कि ऐसा न करने पर व्रत का सारा पुण्य खत्म हो जाता है। आइए जानते हैं ज्योतिषाचार्य विवेक शर्मा से कि इस दिन महिलाओं को भूलकर भी कौन से काम करने से बचना चाहिए।