फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूरे देश में तलाश के बाद जर्मनी से आया था करुणानिधि का काला चश्मा, 50 सालों तक रहा दोनों का साथ

Wed, 08 Aug 2018 03:31 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
karunanidhi - फोटो : pti
दक्षिण भारत की राजनीति के पितामह कहे जाने वाले एम. करुणानिधि का मंगलवार शाम निधन हो गया। अगर करुणानिधि का नाम लिया जाए तो सबसे पहले किसी के भी जेहन में उनकी कौन सी छवि उभर कर आती है। सफेद कपड़ों पर उनका पीला शॉल, हंसता चेहरा और उस पर काला चश्मा सबसे पहले याद आते हैं। बता दें कि करुणानिधि के लिए उनका काला चश्मा बेहद अजीज था। उनके चश्मे और उनका साथ 50 सालों का था। जानिए उनके खास काले चश्मे की पूरी कहानी...
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
karunanidhi - फोटो : pti
करुणानिधि के नाम का पर्याय बन चुके काले चश्मे और उनका साथ 1960 के दशक का है। दरअसल एक हादसे में करुणानिधि की बायीं आंख चोटिल हो गई थी और तभी से ये मोटी फ्रेम का काला चश्मा उनका स्टाइल स्टेटमेंट बन गया।
विज्ञापन

3 of 6
karunanidhi - फोटो : pti
करुणानिधि के बारे में एक खास बात ये है कि वह हमेशा ही सफेद कपड़ों के साथ पीली शॉल पहनते थे। यही नहीं वह हर दिन शेव करते थे। वहीं पिछले साल एक ऐसा भी समय आ गया जब डॉक्टरों ने उन्हें सलाह दी कि वो अपने चश्मे का फ्रेम बदल लें।

4 of 6
karunanidhi - फोटो : अमर उजाला
तब पूरे देश में करुणानिधि के लिए उपयुक्त फ्रेम की तलाश की गई लेकिन कहीं उनके लिए अच्छा फ्रेम नहीं मिला। उनके लिए फ्रेम की तलाश 40 दिन बाद जाकर जर्मनी में खत्म हुई। उनके लिए जर्मनी से फ्रेम मंगाया गया। जर्मनी से इस चश्मे को चेन्नई की विजया ऑप्टीकल ने इम्पोर्ट कराया था। ये फ्रेम वजन में बेहद हल्का था। डॉक्टरों की सलाह पर करीब 46 साल बाद करुणानिधि ने अपना चश्मा बदला था। करुणानिधि अपने चश्मे को आसानी से नहीं बदलते लेकिन वो मान गए क्योंकि...
विज्ञापन

5 of 6
karunanidhi - फोटो : pti
करुणानिधि पिछले से काफी बीमार रह रहे थे। बाहर न जाने के कारण उन्हें चश्मे की जरूरत कम पड़ती थी और यही वजह है कि वो अपने काले चश्मे को बदलने के लिए आसानी से राजी हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
tribute of m karunanidhi
आपको ये बात जानकर भी काफी हैरानी होगी कि करुणानिधि के प्रतिनिधि रहे एमजीआर भी काले चश्मे पहनते थे। यही नहीं उन्हें उनके हैट और चश्मे के साथ ही दफनाया गया था। राजनीति के ये दोनों दिग्गज ही काले चश्मे को ट्रेंड में लाए थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें