Kargil Vijay Diwas 2024: आज कारगिल विजय दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन भारत के इतिहास में देश की सेना की शौर्य गाथा और साहस की कहानी याद दिलाता है। 1999 में पाकिस्तानी सेना ने भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ करते हुए कारगिल की ऊंची जगहों पर कब्जा जमा लिया था। उन से अपनी सीमा की रक्षा करने के लिए भारतीय सैनिकों ने ऑपरेशन विजय शुरू किया। दुर्गम भूभाग और प्रतिकूल मौसम के बावजूद भारतीय सेना ने पाकिस्तानी घुसपैठियों को खदेड़ना शुरू किया। वायु सेना ने भी दमदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तानी सैनिकों को सबक सिखाया।
लगभग 60 दिन चले भारत-पाकिस्तानी सेना की जंग में जीत भारतीयों की हुई। हमारे वीर जवानों ने कारगिल-द्रास क्षेत्र की ऊंची चोटियों को दोबारा अपने अधिकार क्षेत्र में कर लिया और पाकिस्तानी सैनिकों को सीमा उस पार भागना पड़ा। इस दिन को कारगिल विजय दिवस के तौर पर मनाते हुए भारतीय सेना और वीर जवानों की कुर्बानियों को याद किया जाता है।
इस मौके पर देशप्रेम की भावना जगाने वाले दमदार नारे खून में उबाल और मन में जोश भर सकते हैं। देशभक्ति के इन नारों को अपने करीबियों को भेज इस दिन के महत्व के बारे में बताएं।