फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kapil Sharma House: बहुत आलीशान है कपिल शर्मा का मुंबई वाला घर, अंदर की सजावट जीत लेती है हर मेहमान का दिल

Fri, 13 Sep 2024 04:29 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कपिल शर्मा का मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसकी खूबसूरती और भव्यता किसी फाइव स्टार होटल जैसी है। 
विज्ञापन
1 of 6
कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma
Kapil Sharma Luxurious House in Mumbai: कॉमेडियन से एंकर और एक्टर बने कपिल शर्मा कॉमेडी की दुनिया में सबसे मशहूर शख्सियतों में से एक हैं। कपिल शर्मा अमृतसर से ताल्लुक रखते हैं, जिन्होंने मुंबई में आकर घर-घर में 'द कपिल शर्मा शो' से अपनी पहचान बनाई। कपिल शर्मा ने करियर में सफलता हासिल की, साथ ही करोड़ों की संपत्ति भी अर्जित की। उन्होंने इंडस्ट्री में लगभग 17 साल के करियर में करोड़ों की संपत्ति कमाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कपिल शर्मा लगभग 330 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं। उनका मुंबई में आलीशान घर है, जहां वह परिवार के साथ रहते हैं तो वहीं पंजाब के चंडीगढ़ में करोड़ों का भव्य फार्म हाउस भी है।

कपिल शर्मा का मुंबई में एक आलीशान घर है, जिसकी खूबसूरती और भव्यता किसी फाइव स्टार होटल जैसी है। इस साल गणपति उत्सव का जश्व कपिल शर्मा के घर पर देखने को मिला, जब उन्हें गणेश स्थापना की। कपिल शर्मा के घर आयोजित गणेश  उत्सव में सुनील ग्रोवर, कीकू शारदा, भारती सिंह, अर्चना पूरन सिंह, मीका सिंह और सुदेश लहरी शामिल हुए। इस उत्सव की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुईं, जिसमें कपिल शर्मा के घर की सुंदरता को भी फैंस ने नोटिस किया। इस लेख में कपिल शर्मा के मुंबई वाले घर की तस्वीरें देखी जा सकती हैं।
विज्ञापन

2 of 6
कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा मुंबई के अंधेरी वेस्ट इलाके के डीएलएच एनक्लेव में पत्नी गिन्नी, अपनी मां और बेटी के साथ रहते हैं। कपिल के घर की कीमत लगभग 15 करोड़ रुपये बताई जाती है।
विज्ञापन

3 of 6
कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा के घर शानदार ड्राइंग रूम, काफी बड़ी बालकनी, खूबसूरत मंदिर, डाइनिंग एरिया हैं। खास बात है कपिल शर्मा के घर का इंटीरियर, जो उनके आशियाने को और अधिक लग्जरी बनाता है।

4 of 6
कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा ने अपने घर को सफेद रंग से सजाया है, जहां आलीशान झूमर और खूबसूरत डेकोरेशन देखने को मिल सकती है।
विज्ञापन

5 of 6
कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma
घर के ड्राइंग रूप में दीवार के बराबर एक बड़ी सी पेंटिंग सजी है, जिसमें जंगल के खूबसूरत दृश्य और मोर बना नजर आता है। सफेद फ्लोरिंग और  बेज कलर के फर्नीचर सज्जा को बढ़ा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
कपिल शर्मा का घर - फोटो : Instagram/kapilsharma
कपिल शर्मा को संगीत में काफी रुचि है, अक्सर उन्हें शो में गाना गाते देखा जाता है। इसी रूचि को उनके घर में भी देखा जा सकता है, जहां उन्होंने एक शानदार म्यूजिक स्टूडियो बनाया है, जो कि ड्राइंग रूम से अटैच है और एक कांच की दीवार से अलग किया गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें