फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kangana Ranaut Net Worth 2024: मुंबई-मनाली में है आलीशान घर और गाड़ियां, जानिए कितनी अमीर हैं कंगना रणौत

Thu, 16 May 2024 12:48 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कंगना अभिनय और कारोबार से मोटी कमाई करती हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री कंगना रणौत की कुल संपत्ति के बारे में।
विज्ञापन
1 of 5
kangana ranaut - फोटो : instagram/kanganaranaut
Kangana Ranaut Net Worth 2024: अभिनेत्री कंगना रणौत राजनीति में प्रवेश कर चुकी हैं। हिमाचल प्रदेश के मंडी लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर कंगना रणौत ने अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान उन्होंने हलफनामे में अपनी संपत्ति घोषित की। अभिनेत्री कंगना करोड़ों रुपये की संपत्ति की मालकिन हैं। उनके पास आलीशान घर, लग्जरी गाड़ियां, करोड़ों के सोने-चांदी के गहने, इंवेस्टमेंट  हैं। कंगना अभिनय और कारोबार से मोटी कमाई करती हैं। आइए जानते हैं अभिनेत्री कंगना रणौत की कुल संपत्ति के बारे में।

कंगना रणौत का घर

अभिनेत्री कंगना रणौत का हिमाचल प्रदेश के मनाली में शानदार बंगला है। उनके मनाली वाले आलीशान घर की कीमत लगभग 25 करोड़ रुपये बताई जाती है। वहीं मुंबई में उनका पांच बेडरूम वाला भव्य अपार्टमेंट है, जिसकी कीमत 15 से 20 करोड़ रुपये है। इसके अलावा मुंबई के पाली हिल में कंगना का ऑफिस भी है, जिसकी कीमत भी करोड़ो में है।
विज्ञापन

2 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
कंगना रणौत का कार कलेक्शन

कंगना के पास कई महंगी गाड़ियां हैं। उनके कार कलेक्शन में बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज और मर्सिडीज बेंज GLE SUV शामिल है, जिसका जिक्र उन्होंने चुनाव आयोग को दिए हलफनामे में किया है। दोनों गाड़ियों की कीमत लगभग 1.56 करोड़ रुपये है।
विज्ञापन

3 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
कंगना रणौत के पास ज्वेलरी

उनके पास 6 किलो 700 ग्राम सोना है, जिसकी कीमत 5 करोड़ रुपये बताई गई है। 50 लाख रुपये की 60 किलो चांदी भी उनके पास है। वहीं लगभग 3 करोड़ रुपये से अधिक की डायमंड ज्वेलरी की मालकिन हैं।

4 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
कंगना रणौत के निवेश

कंगना शेयर में निवेश करती हैं। फिल्म मणिकर्णिका फिल्म्स प्राइवेट लिमिटेड के 9999 शेयर कंगना रणौत के पास थे। कंगना ने 50 एलआईसी पॉलिसी में निवेश किया हुआ है। ये सभी पॉलिसी 2008 में खरीदी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Kangana Ranaut - फोटो : Instagram-Kangana Ranaut
कंगना रणौत की कमाई

अभिनेत्री कंगना फिल्मों से मोटी कमाई करती हैं। एक फिल्म के लिए वह करीब 15 से 25 करोड़ रुपये वसूलती हैं। वहीं ब्रांड एंडोर्समेंट भी उनकी कमाई का प्रमुख जरिया है। एक ब्रांड विज्ञापन के लिए कंगना रनौत 3 से 3.5 करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं। अभिनय के अलावा वह निर्देशक और फिल्म निर्माता है, इसके जरिए भी कमाई करती हैं।

कंगना रणौत की कुल संपत्ति

चुनाव आयोग में दाखिल हलफनामे के मुताबिक, कंगना के पास 2 लाख रुपये की नगदी है। उनकी कुल चल संपत्ति 28 करोड़ रुपये से अधिक है, वहीं अचल संपत्ति संपत्ति 62,92,87,000 रुपये है। हालांकि कंगना रनौत पर 17 करोड़ 38 लाख की देनदारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें