फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काजल अग्रवाल: कभी बॉलीवुड में फ्लॉप हुई थी फिल्म, आज साउथ की हैं बड़ी एक्ट्रेस, जीती हैं रानियों जैसी जिंदगी

Fri, 26 Mar 2021 06:39 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
kajal aggarwal - फोटो : instagram
कहते हैं किसी काम को अगर पूरे तन मन से किया जाए, तो फिर उस काम को पूरा होने से शायद ही कोई रोक पाता है। अपने काम को लेकर ऐसी ही सोच रखने वाली अभिनेत्री हैं काजल अग्रवाल। भले ही एक समय था जब वे बॉलीवुड में फ्लॉप हो गई थीं, लेकिन उन्होंने अपनी कड़ी मेहनत के दम पर साउथ इंडस्ट्री में कई सुपर डुपर हिट फिल्में दीं और आज वे एक कामयाब अभिनेत्री हैं। अपनी फिटनेस से लेकर अपनी लग्जरी लाइफ के लिए काजल हमेशा ही चर्चा में रहती हैं। हर कोई उनकी इस लाइफ का दीवाना है। तो चलिए आपको काजल अग्रवाल की लाइफस्टाइल के बारे में बताते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram
दरअसल, काजल अग्रवाल ने अपने एक इंटरव्यू में इस बात की जानकारी दी थी कि वे अपने खाने में दही, फल और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन जरूर करती हैं। इसके अलावा वे फलों का रस, नारियल पानी और कॉफी पानी पीती हैं।
विज्ञापन

3 of 9
kajal aggarwal - फोटो : instagram
काजल अपने खाने में सलाद को जरूर शामिल करती हैं। इसमें वो सीजन वाली सब्जियां, खीरा, सेब, एवोकाडो आदि शामिल करती हैं। खुद को हेल्दी रखने के लिए वे रोजाना दही और पनीर का सेवन भी करती हैं।

4 of 9
काजल अग्रवाल - फोटो : Instagram: @kajalaggarwalofficial
यही नहीं, काजल अग्रवाल नियमित रूप से रोजाना व्यायाम भी करती हैं। वे स्ट्रेंथ ट्रेनिंग, आर्थ्रो पाइलेट्स, वेट ट्रेनिंग और फ्रीहैंड व्यायाम के साथ ही डांस भी करती हैं।
विज्ञापन

5 of 9
kajal aggarwal - फोटो : instagram
काजल अग्रवाल ने अपने फिल्मी करियर की शुरुआत बॉलीवुड में फिल्म 'सिंघम' से की थी। साथ ही वे स्पेशल 26 और दो लफ्जों की कहानी फिल्म में भी नजर आई थीं। लेकिन वे बॉलीवुड में अपना जलवा नहीं बिखेर सकीं और फिर साउथ फिल्म इंडस्ट्री चली गईं ,जहां वे टॉप की अभिनेत्रियों में शामिल हैं।
विज्ञापन

6 of 9
kajal aggarwal - फोटो : instagram
काजल अपनी कमाई फिल्मों, विज्ञापन, सोशल मीडिया और ब्रांड प्रमोशन के जरिए करती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, वे एक फिल्म के लिए तीन से चार करोड़ रुपये तक चार्ज करती हैं।
विज्ञापन

7 of 9
प्रतीकात्मक फोटो - फोटो : istock
काजल के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। इनमें बीएमडब्ल्यू 5 सीरीज, रेंज रोवर, बीएमडब्ल्यू 7 सीरीज, मिनी कूपर और ऑडी ए4 जैसी लग्जरी कारें हैं, जिनकी कीमत करोड़ों में है।

8 of 9
kajal aggarwal - फोटो : instagram
काजल अग्रवाल के घर की बात करें, तो उनके पास एक नहीं बल्कि दो आलीशान घर हैं। जहां एक मुंबई में है तो वहीं दूसरा हैदराबाद में है और इन घरों में सुख-सुविधा का हर एक सामान मौजूद है। इन दोनों बंगलों की कीमत करोड़ों में है।
विज्ञापन

9 of 9
kajal aggarwal - फोटो : instagram
वहीं, नजर अगर काजल अग्रवाल की कुल संपत्ति पर दौड़ाएं तो ये लगभग 6 मिलियन डॉलर यानी 43 करोड़ रुपये से ज्यादा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें