जयविलास महल, ग्वालियर
- फोटो : Facebook/Beauty Of India
ज्योतिरादित्य सिंधिया के पास अरबों की संपत्ति है। साथ ही वह जिस एतिहासिक और आलीशान जयविलास महल में रहते हैं, उसकी मौजूदा कीमत 4,000 करोड़ रुपये के आसपास बताई जाती है। इस महल में 400 से भी अधिक कमरे हैं। हालांकि इसके 30 से अधिक कमरों को संग्रहालय बना दिया गया है, जहां हर साल हजारों पर्यटक आते हैं।