फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Krishna Janmashtami 2018: कान्हा जी को प्रिय था मोर पंख, घर में रखेंगे तो होंगे ये 5 फायदे

Mon, 03 Sep 2018 12:41 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
मोर को संसार का सबसे सुन्दर पक्षी कहा जाता है। भगवान श्री कृष्ण के अलावा श्री गणेश और कार्तिकेय का भी यह प्रिय आभूषण है।इतना ही नहीं विद्या की देवी सरस्वती मां का वाहन होने के कारण विद्यार्थी बच्चे मोर पंख को अपनी पुस्तकों के भीतर रखने हैं। आइए जानते हैं घर में मोर पंख रखने के कौन से होते हैं 5 गजब के फायदे। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
सकारात्मक उर्जा
वास्तु के अनुसार घर पर मोर पंख रखने से अनेक प्रकार के वास्तुदोष दूर होते हैं। मोर पंख सकारात्मक उर्जा को अपनी तरफ खीचता है। मोर पंख को वास्तु के अनुसार बहुत उपयोगी माना गया है।

 
विज्ञापन

3 of 7
मोर पंख
अमंगल टल जाता है
हिंदु मान्यताओं के अनुसार मोर पंख के प्रयोग से अमंगल टल जाता है,विशेष रूप से दुरात्माएं तो पास ही नहीं आती है।भगवान श्री कृष्ण ने अपने मुकुट पर स्थान दे कर सम्मान दिया। 

4 of 7
अटका काम पूरा होगा
यदि मोर का एक पंख किसी मंदिर में श्री राधा-कृष्ण कि मूर्ति के मुकुट में 40 दिन के लिए स्थापित कर प्रतिदिन मक्खन-मिश्री का भोग शाम को लगाए, 41वें दिन उसी मोर के पंख को मंदिर से दक्षिणा-भोग दे कर घर लाकर अपने खजाने या लाकर्स में स्थापित करें। ऐसा करने से आप स्वयं ये अनुभव करेंगे कि धन,सुख-शान्ति कि वृद्धि हो रही है।इसके अलावा आपके सभी रुके कार्य भी इस प्रयोग से बनने लगते हैं। 
विज्ञापन

5 of 7
काल-सर्प दोष दूर
काल-सर्प दोष को दूर करने की मोर पंख में अद्भुत क्षमता होती है।काल-सर्प दोष वाले व्यक्ति को अपने तकिये के खौल के अंदर 7 मोर के पंख सोमवार रात को डालकर रखने चाहिए। इसके बाद रोजाना सोने के लिए इसी तकिये का प्रयोग करें। इसके अलावा अपने बैड रूम की पश्चिम दीवार पर मोर के पंख का एक पंखा जिसमे कम से कम 11 मोर के पंख हों लगा लेने से काल सर्प दोष के कारण आने वाली बाधाएं दूर होती हैं। 
विज्ञापन

6 of 7
जिद्दी बच्चा
अगर आपका बच्चा जिद्दी है तो मोर के पंख को कमरे की छत पर लगे पंखे के ब्लेड पर लगा दें ताकि पंखा चलने पर मोर के पंखो की भी हवा बच्चे को लगे। धीरे-धीरे बच्चे का हठ और जिद्द कम होने लगेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
डर
छोटे बच्चे अक्सर बचपन में डरते रहते हैं। अगर आपका बच्चा भी रोत को डरता है तो उसके सिर की तरफ दिन-रात एक मोर का पंख चांदी के ताबीज में डाल कर रखने से बच्चे को डर नहीं लगता है। इसके अलावा वो हर तरह की बुरी नजर से भी बचा रहता है।  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें