फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Janmashtami 2018: जन्माष्टमी की रात ये 5 उपाय करने से झट से दूर होगी पैसों की किल्लत

Sun, 02 Sep 2018 01:45 PM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
पैसों की तंगी के चलते अगर आपका अपने पार्टनर से अक्सर विवाद बना रहता है। जिसकी वजह से आपके रिश्ते में अब खटास आने लगी है तो इस कृष्ण जन्माष्टमी अपने भाग्य को बदलने के लिए तैयार हो जाइए। कृष्ण जन्माष्टमी की रात लक्ष्मी-कृष्ण से जुड़े 5 उपाय करने से आपकी पैसों से जुड़ी परेशानी दूर हो जाएगी। इसके अलावा भगवान कृष्ण के आर्शीवाद से आपके लिए उन्नति के कई रास्ते भी खुलेंगे। आइए जानते हैं क्या हैं वो जादुई उपाय। 
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
शंख
कृष्ण जन्माष्टमी के दिन प्रभु श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप का अभिषेक एक शंख में दूध डालकर करें। अभिषेक के बाद माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। ऐसा करने से भगवान कृष्ण और मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। 

 
विज्ञापन

3 of 7
फल और अनाज
अगर आप चाहते हैं कि आपका व्रत सफल हो तो जन्माष्टमी के दिन गरीबों को फल और अनाज का दान करें। इस दिन दान करना बेहद फलदायी होता है।
 

4 of 7
तुलसी -
भगवान कृष्ण को तुलसी बहुत प्रिय है। भोग लगाते समय कान्हां को तुलसी अर्पित करना बिल्कुल न भूलें। इसके अलावा कृष्ण जन्माष्टमी की शाम तुलसी पूजन करते समय तुलसी के पौधे को लाल चुनरी ओढ़ाकर उसके सामने दीपक जलाएं। दीप जलाने के बाद तुलसी के पौधे के सामने ही बैठकर माला लेकर “ॐ वासुदेवाय नम:” का जाप दो बार पूरी माला फेरकर करें। ऐसा करने से आपकी आर्थिक परेशानी दूर हो जाएगी। 
विज्ञापन

5 of 7
माखन मिसरी- 
इस बात को तो हर कोई जानता है कि कृष्णा को माखन-मिसरी कितना पसंद है। तो इस दिन माखन मिसरी का भोग लगाने से भी कान्हा बहुत प्रसन्न होते हैं।
 
विज्ञापन

6 of 7
पीले फल और वस्त्र - 
पीतांबरी कान्हां को बहुत प्रिय है, पीले रंग के वस्त्र और फल प्रसाद के रूप में कृष्ण जी को अर्पित से धन-दौलत की प्राप्ति होती है और भगवान कृष्ण प्रसन्न होते हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
मोरपंख- 
मोरपंख भगवान कृष्ण के मुकुट में अवश्य लगाएं, इससे कृष्ण जी की विशेष कृपा आपको प्राप्त होगी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें