Pat Cummins: आईपीएल 2025 में आज (27 मार्च 2025) को सनराइजर्स हैदराबाद का मैच है और टीम के कप्तान पैट कमिंस एक बार फिर सुर्खियों में हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का मैच आज लखनऊ सुपर जाइंट से हैं। सनराइजर्स हैदराबाद का आईपीएल 2025 का ये दूसरा मैच है। इससे पहले 23 मार्च को सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 44 रनों से हराया था। आज का मैच का भी बेहद दिलचस्प है, जिसमें दोनों तरफ के फैंस अपनी-अपनी टीमों को जीतने का इंतजार कर रहे हैं। ऑस्ट्रेलिया के स्टार क्रिकेटर पैट कमिंस न सिर्फ अपनी शानदार गेंदबाजी और कप्तानी के लिए जानें जाते हैं बल्कि ये दुनिया के सबसे अमीर क्रिकेटरों में से एक हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पैट कमिंस की नेट वर्थ 2025 तक करीब 41 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 378 करोड़ रुपये की है। आइए इस लेख में पैट कमिंस के कुल संपत्ति के बारे में विस्तार से जानते हैं।