फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MI vs KKR: कितना कमाते हैं विग्नेस पुथुर? जानिए मुंबई इंडियंस के इस युवा खिलाड़ी के शौक

Mon, 31 Mar 2025 04:26 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

आइए जानते हैं कि विग्नेस पुथुर को मुंबई इंडियंस ने कितने रुपये में खरीदा है। उनकी सालाना आय और कुल संपत्ति कितनी है।
विज्ञापन
1 of 5
विग्नेस पुथुर - फोटो : Instagram/vigneshputhur
MI vs KKR: आईपीएल 2025 सीरीज में आज मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइटराइडर्स के बीच मुकाबला होना है। हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस केकेआर से भिड़ेगी जिसके कप्तान अजिंक्य रहाणे हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस के फैन समेत कई खेल प्रेमियों की नजर विग्नेश पुथुर पर होगी। विग्नेश पुथुर ने इस आईपीएल से अपना डेब्यू किया है। महज 24 साल के युवा खिलाड़ी विग्नेश पुथुर ने सीएसके के खिलाफ 3 विकेट लिए थे। धोनी ने भी उनकी तारीफ की थी। हालांकि गुजरात टाइटंस के खिलाफ उन्हें प्लेइंग इलेवन में खेलने का मौका नहीं मिला था।

विग्नेश पुथुर केरल के रहने वाले हैं। पुथुर ने तमिलनाडु प्रीमियर लीग और टीसीएस, केसीए क्लब चैंपियनशिप जैसे टूर्नामेंट से अपनी पहचान बनाई। उनके घरेलू प्रदर्शन के दौरान मुंबई इंडियंस ने विग्नेस को स्काउट किया। विग्नेस के पिता एक ऑटो चालक हैं लेकिन विग्नेस ने अपने दमदार प्रदर्शन के दम पर अपनी जगह मुंबई इंडियंस में बनाई। आइए जानते हैं कि विग्नेस पुथुर को मुंबई इंडियंस ने कितने रुपये में खरीदा है। उनकी सालाना आय और कुल संपत्ति कितनी है।
विज्ञापन

2 of 5
विग्नेस पुथुर - फोटो : Instagram/vigneshputhur
कौन हैं विग्नेस पुथुर

24 साल के विग्नेस बाय हाथ के स्पिनर हैं जिनका जन्म 2 मार्च 2001 को केरल के पेरिंथलमन्ना में हुआ था। एक साधारण परिवार में जन्मे विग्नेस के लिए बुनियादी जरूरतें पूरी करना भी चुनौती थी लेकिन क्रिकेट को उन्होंने अपना करियर बनाया और उनके इस सपने को पूरा करने के लिए परिवार ने भी समर्थन किया। विग्नेस के पिता एक ऑटो चालक हैं। घरेलू परिस्थितियों से अलग विग्नेस ने गेंदबाज के रूप में शुरुआत की। बाद में स्पिनर के तौर पर क्रिकेट की दुनिया में अलग पहचान बनाई।
विज्ञापन

3 of 5
विग्नेस पुथुर - फोटो : Instagram/vigneshputhur
कितना कमाते हैं विग्नेस 

उन्होंने केरल क्रिकेट लीग में एलेप्पी रिपल्स के लिए खेला और जाॅली रोवर्स क्रिकेट क्लब के साथ भी खेला। इन लीग्स में अपनी लगातार विकेट लेने की क्षमता के कारण मुंबई इंडियंस का ध्यान खींचा और साल 2024 में आईपीएल नीलामी में मुंबई इंडियंस ने विग्नेस पुथुर को 30 लाख रुपये में खरीदा। 

4 of 5
विग्नेस पुथुर - फोटो : Instagram/vigneshputhur
विग्नेस पुथुर की कुल संपत्ति

विग्नेस की कमाई का मुख्य जरिया घरेलू मैच और टी20 लीग हैं। वह उभरते हुए खिलाड़ी हैं। अभी उनकी कुल संपत्ति की सही जानकारी ज्ञात नहीं हो सकी है। लेकिन मुंबई इंडियंस ने उन्हें 30 लाख में खरीदा, जो उनके करियर के लिए मील का पत्थर साबित हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
विग्नेस पुथुर - फोटो : Instagram/vigneshputhur
विग्नेस की शिक्षा

विग्नेश ने त्रिशूर के सेंट थॉमस कॉलेज से साहित्य में मास्टर ऑफ आर्ट्स की पढ़ाई की। विग्नेस को मुंबई इंडियंस की ओर से बेस्ट बॉलर अवार्ड भी मिल चुका है।

विग्नेस का शौक व रुचि

खेल के अलावा वह तैराकी का शौक रखते हैं। जिम जाते हैं और ट्रैवलिंग करना पसंद करते हैं। विग्नेस को जानवरों खासकर कुत्ते और बिल्लियों से भी प्यार है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें