mamta banergee
अधिकतर राजनेता अपने स्टाइलिश पहनावे को भी लेकर चर्चा में रहते हैं। खासतौर पर महिला राजनेता अपनी साड़ियों की पसंद को लेकर चर्चा में रहती हैं। कोई कॉटन साड़ी पहनना पसंद करती हैं तो कोई साड़ी पर सदरी पहनन पसंद करती हैं। मगर ममता बनर्जी का लाइफस्टाइल सबसे अलग है। वह हमेशा कॉटन की सफेद साड़ी पहनती हैं। चाहे घर में हों या संसद भवन में, रैली हो या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में ममता बनर्जी हमेशा साधारण रंग की साड़ी पहनना पसंद करती हैं। कभी-कभी उनकी साड़ी में नीले या किसी हल्के रंग का बॉर्डर जरूर देखने को मिल जाता है।