योग हमारे जीवन का हिस्सा बन चुका है। आज की दौड़ती-भागती जिंदगी में जहां लोग खुद को स्वस्थ रखने के लिए कई खास चीजें करते हैं, तो वहीं लोगों का झुकाव योग की तरफ भी लगातार बढ़ता जा रहा है। लोग योग कर रहे हैं और इसके फायदे पाकर काफी खुश भी हैं। कोई घर पर योग करता है, तो कोई योगा क्लास में जाता है ताकि खुद को स्वस्थ और फिट रख सके। आज के दौर में हर कोई योग से जुड़ा हुआ है। योग के महत्व को पहचानते हुए ही और लोगों को इसके प्रति जागरूक करने के लिए हर साल 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाता है। इस बात में कोई दो राय नहीं कि योग करने से शरीर को लाभ मिलते हैं, लेकिन इस बात को समझना जरूरी है कि योग करते समय किन-किन नियमों का ध्यान रखना चाहिए। जैसे- क्या खाली पेट योग कर सकते हैं? योग करने से पहले और बाद में क्या खाना चाहिए? तो चलिए इन सवालों का जवाब जानने की कोशिश करते हैं।