फोर्ब्स मैगजीन ने अमीरों की अपनी सालाना सूची जारी कर दी है। पूरे विश्व की सूची में इस साल 256 महिलाओं को शामिल किया गया है। यह अब तक की सबसे ज्यादा संख्या है। इन महिलाओं की संयुक्त रूप से कुल संपत्ति 1000 अरब डॉलर है, जो कि पिछले साल से 20 प्रतिशत अधिक है। इस लिस्ट में आठ भारतीय महिलाओं को जगह मिली है। आगे की स्लाइ्स में जानें कौन है वो महिला...
विज्ञापन
2 of 9
savitri jindal
सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में सबसे ऊपर सावित्री जिंदल और उनका परिवार है। उनकी कुल संपत्ति 8.8 अरब डॉलर है। सूची में उनका स्थान 176वां है।
विज्ञापन
3 of 9
kiran biocon
बायकोन की मुखिया किरन मजूमदार शॉ दूसरी सबसे धनी भारतीय महिला हैं। वह देश की सेल्फ मेड यानी की खुद से बनने वाली अमीर महिला हैं। उनकी कुल संपत्ति 3.6 अरब डॉलर है। सूची में उन्हें 629 वें पायदान पर रखा गया है।
4 of 9
smita
इसके बाद सूची में स्मिता कृष्णा-गोदरेज 2.4 अरब डॉलर की कुल संपत्ति के साथ तीसरे स्थान पर है। सूची में उनका स्थान 822 वां है।
विज्ञापन
5 of 9
leena tiwari
यूएसवी इंडिया की प्रमुख लीना तिवारी को भी 2.4 अरब डॉलर के साथ चौथी भारतीय महिला है। सूची में उन्हें 1,020 वें पायदान पर रखा गया है।
विज्ञापन
6 of 9
havells
इसके अलावा हैवेल्स समूह के माता-पुत्र विनोद और अनिल राय गुप्ता 2.2 अरब डॉलर के साथ 1,103 वें स्थान पर हैं।
विज्ञापन
7 of 9
anu aga
थर्मेक्स की अनु आगा छठवीं सबसे अमीर भारतीय महिला हैं। उन्हें 1.4 अरब डॉलर के साथ 1,650 वें पायदान पर रखा गया है।
8 of 9
sheela gautam
सूची में शामिल भारतीय महिलाओं में शीला फोम की संस्थापक शीला गौतम सातंवे स्थान पर हैं। 1.1 अरब संपत्ति के साथ वह इस सूची में 1,999 वें स्थान पर हैं, जबकि मधु कपूर को भी 1.1 अरब डॉलर के साथ 1,999 वें स्थान पर रखा गया है।
बता दें, पूरे विश्व के अरबपतियों की सूची में एलस वाल्टन 46 अरब डालर की सम्पत्ति के साथ दुनिया की सबसे अमीर महिला हैं। वह वालमार्ट के संस्थापक सैम वाल्टन की इकलौती बेटी हैं।
इसके बाद दूसरे स्थान पर फ्रांस की एलओरियल कंपनी की फ्रास्वां बेटेनकोर्ट मेयर्स का नाम है जिनकी सम्पत्ति 42.2 अरब डालर आंकी गयी है।