फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Labour Day 2024: मजदूर दिवस के जागरूकता संदेश भेजकर करें श्रमिकों को सलाम

Wed, 01 May 2024 06:00 AM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

श्रमिकों के योगदान के लिए उन्हें आभार या सलाम करने के लिए मजदूर दिवस के आकर्षक वॉलपेपर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, और परिचितों को भेज सकते हैं। यहां से मजदूर दिवस के सुंदर संदेशों वाली तस्वीरें डाउनलोड करें।  
विज्ञापन
1 of 5
Labour Day 2024 - फोटो : Amar Ujala
International Labour Day 2024 Wishes : आज यानी 1 मई को दुनियाभर में अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया जा रहा है। इस दिन को मनाने की नींव अमेरिका में रखी गई, जब अमेरिकी मजदूरों ने अपने अधिकारों को लेकर आवाज उठाते हुए आंदोलन किया। उन दिनों मजदूर एक दिन में 15-15 घंटे काम करते थे। अपने कार्य अवधि को कम और तय कराने की मांग करते हुए मजदूर 1986 में सड़कों पर उतर आए और हड़ताल करने लगे। आंदोलन में पुलिसकर्मियों ने मजदूरों पर लाठीचार्ज और फायरिंग कर दी। इस दौरान कई मजदूरों की जान चली गई और सैकड़ों श्रमिक घायल हो गए। 

घटना के तीन साल बाद 1989 में पेरिस में हुए एक सम्मेलन में मजदूरों के आंदोलन की वर्षगांठ के रूप में मजदूर दिवस मनाने का फैसला लिया गया। साथ ही मजदूरों के अनिश्चित कार्य अवधि को घटाकर आठ घंटे प्रतिदिन कार्य करने का नियम लागू हुआ। इस दिन को मनाने का उद्देश्य मजदूरों के श्रम योगदान का सम्मान करना और उनके अधिकारों के होने हनन को रोकना है। 
.
श्रमिकों के योगदान के लिए उन्हें आभार या सलाम करने के लिए मजदूर दिवस के आकर्षक वॉलपेपर अपने दोस्तों, रिश्तेदारों, और परिचितों को भेज सकते हैं। यहां से मजदूर दिवस के सुंदर संदेशों वाली तस्वीरें डाउनलोड करें।  
विज्ञापन

2 of 5
labour day 2024 - फोटो : amar ujala

परेशानियां बढ़ जाए तो इंसान मजबूर होता है,
श्रम करने वाला हर व्यक्ति मजदूर होता है।

श्रमिकों को सलाम
विज्ञापन

3 of 5
labour day 2024 - फोटो : amar ujala
मेहनत उसकी लाठी है,
मजबूती उसकी काठी है,
विकास की वो नींव है,
उसका जीवन सीख है।

श्रमिकों को सलाम

4 of 5
labour day 2024 - फोटो : amar ujala
उनकी गैरमौजूदगी में मंजिल हमेशा दूर है,
जो आपके ख्वाबों को पूरा करता है वो मजदूर है।

श्रमिकों को सलाम
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
labour day 2024 - फोटो : amar ujala
मैं मजदूर हूँ मजबूर नहीं,
यह कहने में मुझे शर्म नहीं,
अपने पसीने की खाता हूं,
मैं मिट्टी को सोना बनाता हूं।

श्रमिकों को सलाम
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें