फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

International Friendship Day 2020: कैसे हुई थी इस दिवस की शुरुआत? जानें इसका इतिहास और महत्व

Thu, 30 Jul 2020 01:36 PM IST
निलेश कुमार लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस 2020 - फोटो : Pixabay
मैत्री की बड़ी सुखद छाया, शीतल हो जाती है काया.... राष्ट्रकवि दिनकर ने अपनी रचना 'रश्मिरथी' में यह पंक्ति लिखी है। दोस्ती, जीवन के अनमोल रिश्तों में से एक होती है। कहा गया है कि 100 मित्र बनाने से अच्छा है, एक ऐसा मित्र बनाना, जिसके साथ रिश्ता 100 वर्षों तक कायम रहे। आज, 30 जुलाई को इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे मनाया जा रहा है। सबसे पहले फ्रेंडशिप डे की शुरुआत 1958 में हुई थी। हालांकि भारत समेत कई देशों में यह अगस्त के पहले रविवार को मनाया जाता है। आइए जानते हैं इस दिवस के पीछे के इतिहास और महत्व के बारे में: 
विज्ञापन

2 of 6
International Friendship day - फोटो : Pixabay
  • 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ की एक आम सभा ने 30 जुलाई को आधिकारिक तौर पर इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे यानी अंतरराष्ट्रीय मित्रता दिवस की घोषणा की। हालांकि दुनियाभर के अलग-अलग देशों में फ्रेंडशिप डे अलग-अलग दिन मनाया जाता रहा है। भारत समेत दक्षिण एशिया के कई देशों में अगस्त के पहले रविवार को फ्रेंडशिप डे मनाया जाता है। यानी भारत में इस साल दो अगस्त को फ्रेंडशिप डे मनाया जाएगा। 
विज्ञापन

3 of 6
International Friendship day - फोटो : Pixabay
  • फ्रेंडशिप डे के इतिहास के बारे में बताया जाता है कि साल 1930 में एक व्यापारी ने इस दिन की शुरुआत की थी। जोएस हाल नाम के इस व्यापारी ने एक दिन ऐसा रखना चाहा, जिस दिन दो दोस्त आपस में एक—दूसरे को गिफ्ट्स और कार्ड्स देते हुए सेलिब्रेट कर सकें। वे इसे खास दिन बना सकें अपनी दोस्ती को आगे बढ़ाने का वादा कर सके। 

4 of 6
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे - फोटो : अमर उजाला
  • यह भी माना जाता है कि साल 1930 में जॉयस हॉल ने हॉल्मार्क कार्ड्स से इसकी शुरुआत कर दी थी। जोएस ने इस खास दिन को मनाने के लिए दो अगस्त का दिन चुना था। बाद में यूरोप और एशिया के बहुत से देशों को यह परंपरा अच्छी लगी और इस परंपरा को आगे बढ़ाते हुए हर साल फ्रेंडशिप डे मनाने का फैसला लिया गया। हालांकि 27 अप्रैल 2011 को संयुक्त राष्ट्र संघ की आम सभा में इस दिवस को हर साल 30 जुलाई को मनाने का निर्णय लिया गया। 
विज्ञापन

5 of 6
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
कार्टून कैरेक्टर विन्नी न पूह से संबंध
  • फ्रेंडशिप डे के बहुत सारे कार्ड्स में आपने मधुमक्खी और भालू के कार्टून कैरेक्टर विन्नी और पूह की तस्वीर जरूर देखी होगी। क्या आप इसके पीछे की वजह जानते हैं? विन्नी और पूह आखिर हैं कौन? दरअसल, ये दोनों बहुत पुराने कार्टून कैरेक्टर हैं, जो केवल बच्चों के ही नहीं, बड़ों के भी फेवरेट रहे हैं। भालू पूह को शहद बहुत प्रिय है, जिसे मधुमक्खी विन्नी उपलब्ध कराती है, वहीं पूह भी विन्नी की मदद और रक्षा करता है। साल 1998 में संयुक्त राष्ट्र के महासचिव रह चुके कोफी अन्नान की पत्नी, नैन अन्नान ने यूएन में विनी द पूह को मित्रता के वैश्विक राजदूत के रूप में घोषित किया था। ये दोनों सच्ची मित्रता के प्रतीक हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
इंटरनेशनल फ्रेंडशिप डे - फोटो : अमर उजाला
फ्रेंडशिप डे का महत्व
  • कहते हैं कि खून के रिश्ते से अलग एक दोस्ती ही ऐसा रिश्ता है, जो दुनिया के खूबसूरत एहसासों में से है। प्रेम का रिश्ता भी दोस्ती से होकर गुजरता है और एक अच्छा प्रेमी, अच्छा दोस्त भी होता है। एक अच्छा दोस्त दुनिया का सबसे खूबसूरत तोहफा है जो हमारी जिंदगी के खुशनुमा पलों में तो हमारा साथी होता ही है, दुख और दर्द का भी साथी होता है। ऐसी ही दोस्ती को समपिर्त दिवस है, फ्रेडशिप डे। भारत में लोग एक दूसरे को कार्ड, फ्रेंडशिप बैंड, फूल, गिफ्ट वगैरह देकर इसे मनाते हैं। लेकिन इससे जरूरी जो बात है, वह है दोस्त को समय देना। तो आप भी अपने दोस्तों संग इस दिन को यादगार बनाइए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें