फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंदर की तस्वीरें: महल जैसे इस आलीशान बंगले में परिवार संग रहते हैं सुरेश रैना, कीमत 18 करोड़ रुपये

Fri, 16 Apr 2021 02:43 PM IST
प्रकाश चंद जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 9
Suresh raina house - फोटो : facebook/Suresh raina
भारतीय क्रिकेट में कई ऐसे खिलाड़ी हुए, जिन्होंने भारत को कई मैच जिताने में अहम योगदान निभाया। ऐसे ही एक सफल खिलाड़ी हैं सुरेश रैना, जिन्होंने 15 अगस्त 2020 को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लिया था। रैना अपनी बल्लेबाजी के अलावा अपनी गेंदबाजी और धमाकेदार फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं। इन दिनों रैना आईपीएल में अपना जलवा बिखेर रहे हैं। रैना ने अपनी कड़ी मेहनत से काफी दौलत और शौहरत भी कमाई है। तो चलिए आपको सुरेश रैना के गाजियाबाद वाले घर की अंदर की तस्वीरें दिखाते हैं।
विज्ञापन

2 of 9
Suresh raina house - फोटो : facebook/ Suresh Raina The Best Fielder
दरअसल, सुरेश रैना का गाजियाबाद के अलावा दिल्ली और लखनऊ में भी घर है। रैना का ये आलीशान बंगला उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद के पॉश इलाके राज नगर में स्थित है।
विज्ञापन

3 of 9
Suresh raina house - फोटो : instagram/Suresh raina
सुरेश रैना के इस घर की कीमत लगभग 18 करोड़ रुपये है, जो देखने में काफी लग्जरी है।

4 of 9
Suresh raina house - फोटो : instagram/Suresh raina
रैना अपने माता-पिता, पत्नी प्रियंका और बच्चे ग्रासिया व विरोय के साथ रहते हैं। सुरेश रैना के इस घर में साल 2017 में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर भी आ चुके हैं।
विज्ञापन

5 of 9
Suresh raina house - फोटो : facebook/@DashingRaina.fp
इस घर में हर सुख-सुविधा मौजूद है। बड़ा लिविंग रूम, बड़े कमरे, बड़ा किचन आदि बहुत कुछ जो इस घर को काफी लग्जरी बनाता है।
विज्ञापन

6 of 9
Suresh raina house - फोटो : facebook/@DashingRaina.fp
इस घर में काफी बड़ा लॉन भी है, जहां सुरेश रैना अक्सर वर्कआउट करते हैं। साथ ही रैना लिविंग रूप में एक्सरसाइज कर लेते हैं। इस घर का इंटीरियर भी काफी शानदार है, जो हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है।
विज्ञापन

7 of 9
Suresh raina house - फोटो : facebook/@DashingRaina.fp
इस घर में बने बैडरूम बेहद ही लग्जरी और खूबसूरत है, इन्हें देखकर लगता है जैसे आप किसी महल में आ गए हों। वहीं, इस घर में खूबसूरत गेस्ट रूम भी है।

8 of 9
Suresh raina house - फोटो : facebook/@DashingRaina.fp
इस घर का लिविंग रूम भी हर किसी को अपनी ओर आकर्षित करता है। यहां बड़े-बडे़ सोफे, प्यारे से पर्दे और एक बड़ा टीवी लगा है।
विज्ञापन

9 of 9
Suresh raina house - फोटो : facebook/@DashingRaina.fp
यही नहीं, रैना ने इस घर में एक शूज स्टोर भी बनाया है, जो आपको किसी बड़ी दुकान जैसी फीलिंग देता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें