फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Independence day: महिलाओं को अपनी इन पांच बुरी आदतों से लेनी चाहिए आजादी

Wed, 15 Aug 2018 09:45 AM IST
लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
15 अगस्त 1947 के दिन ही भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। इस दिन भारतीयों ने गुलामी की जंजीरों को तोड़कर आजादी की खुली हवा में पहली बार सांस ली थी। महिलाओं ने भी खुद को अपनी कई बुरी आदतों की जंजीरों से बांधा हुआ है। इस 15 अगस्त हर महिला को अपनी इन आदतों से आजादी पाने के लिए खुद से दृढ़ संकल्प लेना चाहिए। आइए जानते हैं आखिर क्या हैं वो पांच गंदी आदतें।  
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 6
Stress
तनाव
महिलाओं को सबसे पहले इस 15 अगस्त अपने आलस के साथ तनाव लेने की आदत से भी आजादी लेनी चाहिए।अक्सर अपने आलस की वजह से वो अपने लक्ष्य को पूरा नहीं कर पाती हैं। जिसकी वजह से उन्हें तनाव होने लगता है और उनकी तबीयत खराब होने लगती है।   
 
विज्ञापन

3 of 6
मी टाइम
महिलाएं अक्सर इस चीज के लिए फेमस होती हैं कि उनके पास अपने घर के सभी लोगों के लिए टाइम होता है सिवा खुद के।इस खास दिन आप भी खुद से वादा कीजिए कि आप अपने लिए मी टाइम जरूर निकालेंगी। 

4 of 6
बासी खाना
महिलाएं अपने घर के सभी सदस्यों का ध्यान रखती हैं कि वो समय पर खाना खा लें, स्कूल या ऑफिस टाइम से निकल जाएं। लेकिन इन सब चीजों के बीच वो भूल जाती हैं कि उन्हें भी अपनी सेहत का ध्यान रखने के लिए हर चीज टाइम पर करने की जरूरत है।सबकुछ मैनेज करने के चक्कर में महिलाएं सबको गरम खाना परोसती हैं और खुद बासी खा लेती हैं।  
विज्ञापन

5 of 6
अपग्रेड न करना
महिलाएं खुद को घर के काम में इतना उलझाकर रखती हैं कि वो खुद को अपग्रेड ही नहीं कर पाती। ऐसे में महिलाओं को चाहिए कि वो आज कसम खाएं कि वो वक्त के साथ खुद को अपग्रेड रखेंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
सोशलाइज न करना
महिलाएं खुद को इतना थका लेती हैं कि वो पार्टी या फंक्शन में न जाने के लिए कई बहाने बनाने लगती हैं। लोगों से मिलना जुलना या फिर किसी समारोह में शामिल होना उन्हें थकान भरा लगने लगता है जिसकी वजह से वो हमेशा वहां न जाने के लिए बहाना ढूंढती रहती हैं। जिसकी वजह से अक्सर उनके परिवार में विवाद पैदा हो जाता है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें