Tricolor craft ideas For Kids 15 August : 15 अगस्त यानी स्वतंत्रता दिवस पर स्कूलों, घरों और मुहल्लों में तिरंगा फहराया जाता है। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होता है और बच्चे देशभक्ति गीतों व नृत्यों में हिस्सा लेते हैं। इस बीच हर तरफ तिरंगा मय रंग नजर आते हैं। बच्चों के लिए तो तरह तरह के तिरंगा उत्पाद बाजार में आ जाते हैं। जैसे कागज का तिरंगा झंडा, हैंडबैंड, स्टिकर्स आदि।
बच्चों को ये चीजें काफी उत्साहित करती हैं लेकिन बाजार से तिरंगा प्रोडक्ट्स खरीदने के बजाए बच्चों से इसे बनवाना बेहतरीन विकल्प है। इससे उन्हें कुछ नया और क्रिएटिव सीखने का मौका मिलता है। DIY क्राफ्ट एक्टिविटीज उनको व्यस्तता और रचनात्मक गुण देती है।
रंगीन कागज, आइसक्रीम स्टिक, पेपर प्लेट, चार्ट पेपर, रिबन और पुराने अखबार जैसी साधारण चीजों से बच्चे खूबसूरत तिरंगा सजावट और क्राफ्ट तैयार कर सकते हैं। इससे न केवल उनका समय रचनात्मक तरीके से बीतता है, बल्कि वे राष्ट्रीय ध्वज, अशोक चक्र और स्वतंत्रता दिवस के महत्व को भी बेहतर ढंग से समझते हैं।
अगर आप बच्चों के लिए 15 अगस्त की एक्टिविटी प्लान कर रहे हैं, तो यहां दिए गए आसान DIY क्राफ्ट आइडियाज इस राष्ट्रीय पर्व को और भी खास और यादगार बना देंगे।