Independence Day 2022: भारत की आजादी का जश्न देशवासी धूमधाम से मना रहे हैं। 15 अगस्त 1947 को भारत अंग्रेजी हुकूमत की गुलामी से आजाद हो गया था। देश को गुलामी की जंजीरों से आजाद कराना आसान नहीं था। इस स्वतंत्रता के लिए देश के कई वीर सपूतों ने अपनी जान हंसते हंसते गवां दी। कई आंदोलनों को अंग्रेजों को देश से निकालने के लिए चलाया गया, जिसमें राष्ट्र का बच्चा, बूढ़ा और औरतें भी शामिल हुईं। उसके बाद जब ब्रिटिश हुकूमत ने भारत सरकार को अस्तित्व में आने की मंजूरी देते हुए अपने देश लौटने का फैसला किया तो हर भारतीय ने अपने लक्ष्य को पा लिया। 15 अगस्त 1947 के दिन भारत आजाद हुआ। लाल किले से तिरंगा फहराकर देश ने खुद को स्वतंत्र घोषित कर दिया। इसके बाद से हर साल लाल किले से प्रधानमंत्री ध्वजारोहण करते हैं। इसके अलावा 15 अगस्त को सरकारी, गैर सरकारी कार्यालयों, स्कूलों में भी ध्वजारोहण किया जाता है। लेकिन क्या आपको पता है कि ध्वजारोहण करने का सही तरीका और नियम क्या है? ध्वजारोहण कैसे किया जाता है? आइए जानते हैं 15 अगस्त पर ध्वजारोहण के नियम कानून के बारे में।