"मैच्योरिटी" का मतलब होता है परिपक्वता, यानी शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक रूप से समझदार और जिम्मेदार बनना। जब कोई व्यक्ति सही-गलत में फर्क कर सके, अपनी भावनाओं को नियंत्रित कर सके और जीवन के फैसले समझदारी से ले सके, तो उसे मेच्योर माना जाता है। वहीं, कानून मानता है कि 18 साल की उम्र के बाद लड़का और लड़की दोनों की बालिग हो जाते हैं। हालांकि, अभी भी यह गुत्थी नहीं सुलझी है कि 17 साल के बाद आखिर उस एक साल में ऐसा क्या हो जाता है कि आपकी गिनती मैच्योर लोगों में होने लगती है। कई लोगों का कहना है कि जरूरी नहीं कि अगर आप 18 साल के हो गए हैं तो मैच्योर भी हो गए हो। यह दोनों बातें काफी अलग है। तो आज की इस खबर में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किन बातों से पता चलता है कि आप सच में मैच्योर हो गए हैं। आइए जानते हैं।