फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IITian Baba Lifestyle: कौन हैं IITian बाबा अभय सिंह? जानिए कहां के रहने वाले और कितनी है संपत्ति

Tue, 07 Apr 2026 06:35 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला

सार

IITian Baba Net Worth : आईआईटी बाबा, जिनका असली नाम अभय सिंह है, हरियाणा के झज्जर जिले के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की और विदेश में लाखों के पैकेज पर नौकरी की, लेकिन बाद में आध्यात्मिक जीवन अपना लिया। हाल ही में उनकी शादी के बाद वे फिर चर्चा में हैं।
विज्ञापन
1 of 7
झज्जर के सासरौली गांव में परिवार के साथ बाबा अभय और पत्नी प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

IITian Baba Lifestory: महाकुंभ 2025 से आईआईटीयन बाबा के नाम से मशहूर हुए अभय सिंह एक बार फिर चर्चा में है। महाकुंभ में अपने अनोखे जीवन के कारण सुर्खियों में आए अभय सिंह अब अपनी शादी को लेकर वायरल हो रहे हैं। एक समय आईआईटी बॉम्बे से पढ़ाई कर विदेश में लाखों के पैकेज पर नौकरी करने वाले इस युवक ने अचानक सब कुछ छोड़कर आध्यात्म का रास्ता चुन लिया था।

अब उनके जीवन में एक नया मोड़ आया है, शादी। इस खबर ने लोगों के मन में कई सवाल खड़े कर दिए हैं कि आखिर कौन हैं आईआईटियन बाबा? वे कहां के रहने वाले हैं? उनकी संपत्ति कितनी है? और उनका लाइफस्टाइल कैसा है?

उनकी कहानी इसलिए भी खास है क्योंकि यह आधुनिक शिक्षा और आध्यात्मिक जीवन के बीच एक अनोखा संतुलन दिखाती है। जहां एक तरफ उन्होंने करोड़ों की संभावनाओं वाला करियर छोड़ा, वहीं दूसरी तरफ अब वे सादगी और आध्यात्मिकता के साथ जीवन जी रहे हैं। आइए जानते हैं आईआईटियन बाबा अभय सिंह की पूरी कहानी।



 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
झज्जर के सासरौली गांव में परिवार के साथ बाबा अभय और पत्नी प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

कौन हैं आईआईटियन बाबा, कहां के रहने वाले?

IITian बाबा का असली नाम अभय सिंह है, जो हरियाणा के झज्जर जिले के सासरौली गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने IIT बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और पढ़ाई में बेहद होशियार माने जाते थे।

 

विज्ञापन

3 of 7
आईआईटियन बाबा - फोटो : social media

IIT से करोड़ों के करियर तक

अभय सिंह ने IIT से पढ़ाई के बाद कनाडा में नौकरी की, जहां उनका पैकेज लगभग 36 लाख रुपये सालाना बताया जाता है। उनका करियर बेहद सफल था और वे एक अच्छे लाइफस्टाइल में रह रहे थे।

 

4 of 7
IITian बाबा अभय सिंह। - फोटो : अमर उजाला

क्यों छोड़ा सब कुछ?

कॉरपोरेट जीवन के बावजूद उन्हें अंदर से संतोष नहीं मिला। इसी वजह से उन्होंने आध्यात्मिक रास्ता चुना और साधु जीवन अपनाया। महाकुंभ 2025 में वे “आईआईटियन बाबा” के नाम से वायरल हो गए।

 

विज्ञापन

5 of 7
IITian बाबा - फोटो : अमर उजाला

कितनी है संपत्ति और लाइफस्टाइल?

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, उन्होंने अपनी नौकरी और भौतिक सुख-सुविधाएं छोड़ दी हैं, इसलिए वर्तमान में वे साधारण और सादगी भरा जीवन जीते हैं। हालांकि पहले वे लाखों के पैकेज पर काम कर चुके हैं, लेकिन अब उनका फोकस आध्यात्म और सामाजिक कार्यों पर है। बाबा अभी हिमाचल प्रदेश में सनातन यूनिवर्सिटी की स्थापना में जुटे हैं।

 

विज्ञापन

6 of 7
IITian Baba Abhay Singh - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

कौन हैं आईआईटियन बाबा की पत्नी?


आईआईटियन बाबा अभय सिंह ने कर्नाटक की इंजीनियर प्रतीका से शादी कर ली है। सांसारिक मोह माया छोड़ आध्यात्म की राह पकड़ने वाले आईआईटियन बाबा ने हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला के पास खनियारा स्थित अबंजर महादेव मंदिर में शिवरात्रि के दिन प्रेम विवाह किया था। 19 फरवरी को कोर्ट मैरिज भी कर ली थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
झज्जर के सासरौली गांव में परिवार के साथ बाबा अभय और पत्नी प्रतीका - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

शादी के बाद नया मोड़

2023 में घर छोड़ने वाले आईआईटियन बाबा शादी के बाद पहली बार अपने घर गए। वर्तमान में बाबा अपनी पत्नी संग हिमाचल प्रदेश के धर्मशाला में रह रहे हैं। बताया जा रहा है कि दोनों मिलकर शिक्षा और आध्यात्म से जुड़ा एक प्रोजेक्ट शुरू करना चाहते हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें