फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज का सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल: 100 करोड़ का घर और 12 गाड़ियां, ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति जान रह जाएंगे हैरान

Mon, 10 Jan 2022 12:15 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऋतिक रोशन लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/hrithikroshan
दुनिया के सबसे आकर्षक पुरुष का खिताब एक भारतीय एक्टर के नाम पर है। ये खिताब बॉलीवुड के सुपर स्टार, डांस, एक्शन और एक्टिंग के शहंशाह ऋतिक रोशन को मिला है। ऋतिक रोशन का आज जन्मदिन है। 10 जनवरी 1974 को ऋतिक रोशन का जन्म हुआ था। वैसे तो ऋतिक के पिता खुद भी एक्टर, प्रोड्यूसर हैं और अपने पिता की ही फिल्म से उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था लेकिन आज ऋतिक दुनियाभर में अपने स्टाइल, एक्टिंग और लुक्स को लेकर मशहूर हैं। कहो न प्यार है, से अपना सफर शुरू करके सुपर 30 और वॉर जैसी हिट फिल्में देने वाले ऋतिक इंडस्ट्री में सबसे अधिक अभिनेताओं में से हैं। वह एक फिल्म के लिए सबसे अधिक पैसे चार्ज करते हैं। ऋतिक 100 करोड़ के आलीशान बंगले में रहते हैं। वहीं उनके पास करोड़ों की संपत्ति, शानदार कार कलेक्शन है। चलिए जानते हैं ऋतिक रोशन की नेटवर्थ और लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में।
विज्ञापन

2 of 5
ऋतिक रोशन की लाइफस्टाइल - फोटो : Instagram/hrithikroshan
ऋतिक रोशन की कुल संपत्ति

आज बड़े पर्दे पर नजर आने वाले ऋतिक एक दौर में कैमरा के पीछे काम करते थे। ऋतिक अपने पिता के असिस्टेंट के तौर पर काम किया करते थे। बाद में वह एक्टिंग में आ गए। उसके बाद सफलता उनके कदम चूमने लगी। उन्होंने इसी सफलता को करोड़ों की कमाई में बदल दिया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, ऋतिक कुल 370 मिलियन डॉलर्स की संपत्ति के मालिक हैं। भारतीय पैसों में इसकी कीमत करीब 2700 करोड़ रुपए हैं। जिसमें 1200 करोड़ का निवेश, 100 करोड़ से ज्यादा का बंगला और अपार्टमेंट, करोड़ों की गाड़ियां और अन्य जायदाद शामिल हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
ऋतिक रोशन की लाइफस्टाइल - फोटो : amar ujala mumbai
ऋतिक रोशन की कमाई

ऋतिक रोशन एक फिल्म के लिए लगभग 35 करोड़ रूपये चार्ज करते हैं। इसके अलावा ऋतिक किसी प्रोडक्ट के प्रोमोशन के लिए करीब 8 से 15 करोड़ रुपये लेते हैं। रितिक कई बड़े ब्रांड व कंपनियों के नामचीन प्रोडक्ट्स के प्रोमोशन से जुड़े हुए हैं। ऋतिक की कमाई का मुख्य जरिया एक्टिंग और फिल्में हैं। साथ ही ब्रांड एंडोर्समेंट से भी रितिक की कमाई होती है। इसके अलावा ऋतिक एक बिजनेसमैन भी हैं। दिल्ली में उनका बर्गर चेन है, जिसके कई रेस्टोरेंट हैं। ऋतिक की खुद की क्लोदिंग लाइन भी है। ऋतिक की सालाना कमाई की बात करें तो वह सालाना 180 करोड़ रुपये तक कमा लेते हैं। 

4 of 5
ऋतिक रोशन की लाइफस्टाइल - फोटो : instagram/hrithikroshan/
ऋतिक रोशन का आलीशान घर 

साउथ के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन के 100 करोड़ से ज्यादा के आलीशान बंगले के बारे में अक्सर ही चर्चा रहती है लेकिन बॉलीवुड के सबसे स्टाइलिश एक्टर ऋतिक रोशन के पास भी 100 करोड़ से ज्यादा की कीमत का आलीशान घर है। मुंबई में स्थित खूबसूरत लग्जरी अपार्टमेंट में हर तरह की सुविधाएं मौजूद हैं। एक रिपोर्ट के मुताबिक ऋतिक के घर से अरब सागर का व्यू दिखाई देता है। इतना ही नहीं ऋतिक के पास जुहू-वर्सोवा लिंक रोड पर दो अपार्टमेंट्स हैं और एक फ्लैट भी है, जो कि किराए पर है। सी फेसिंग बिल्डिंग में ऋतिक के 14, 15, 16 वां फ्लैट्स हैं। मुंबई के अलावा दिल्ली, बैंगलोर के पॉश इलाकों में भी रितिक की प्रॉपर्टी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऋतिक रोशन की लाइफस्टाइल - फोटो : Social Media
ऋतिक रोशन का कार कलेक्शन 

ऋतिक को महंगी गाड़ियों का शौक है। रिपोर्ट्स के मुताबिक उनके पास 25 करोड़ का कार कलेक्शन है, जिसमें फरारी, वोल्वो, ऑडी, मर्सिडीज और पोर्श ब्रांड की 12 कार शामिल हैं। ऋतिक के पास खुद का लग्जरी वैनिटी वैन भी है, जिसकी कीमत करोड़ों में हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें