फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

How To Wash Puffer Jacket: बिना ड्राई क्लीनिंग के ऐसे साफ करें पफर जैकेट, ताकि दिखे एकदम नयी जैसी

Wed, 07 Jan 2026 04:25 PM IST
श्रुति गौड़ लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

How To Wash Puffer Jacket: अगर आप भी अपनी पफर जैकेट को घर पर धोना चाहते हैं, तो यहां हम आपको उसका सही तरीका बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन
1 of 5
बिना ड्राई क्लीनिंग के ऐसे साफ करें पफर जैकेट, ताकि दिखे एकदम नयी जैसी - फोटो : Adobe stock
How To Wash Puffer Jacket: सर्दियों में पफर जैकेट हर किसी की पहली पसंद होती है, क्योंकि ये हल्की होने के साथ-साथ शरीर को अच्छी गर्मी देती है। इसे पहनने के बाद आपको कोई और वुलेन कपड़े पहनने की जरूरत नहीं होती।

 पर, क्या आप जानते हैं कि अगर पफर जैकेट की सही देखभाल न की जाए तो इसकी शेप और गर्माहट दोनों खराब हो सकती हैं। इतना ही नहीं, गलत तरीके से धोने पर जैकेट की फाइबर  खराब हो जाती है, जिसके बाद जैकेट सिकुड़ने लगती है। इसलिए पफर जैकेट धोने से पहले उसका सही तरीका जानना बेहद जरूरी है।

इस लेख में हम आपको स्टेप-बाय-स्टेप बताएंगे कि पफर जैकेट को घर पर कैसे धोया जाए, ताकि वह साफ भी रहे और उसकी क्वालिटी भी लंबे समय तक बनी रहे।

 
विज्ञापन

2 of 5
घर पर पफर जैकेट धोने का सही तरीका - फोटो : instagram
घर पर पफर जैकेट धोने का सही तरीका   

पफर जैकेट धोने से पहले सबसे जरूरी है उसका केयर लेबल ध्यान से पढ़ना। हर जैकेट के अंदर एक लेबल लगा होता है, जिसमें उसे धोने का सही तरीका लिखा होता है। इस लेबल पर बताया जाता है कि जैकेट मशीन वॉश के लिए सुरक्षित है या नहीं, पानी का तापमान कितना होना चाहिए और ड्रायर का इस्तेमाल किया जा सकता है या नहीं। इसके बाद जैकेट की सभी जिप, बटन और वेल्क्रो स्ट्रैप बंद कर दें, ताकि धोते समय कपड़ा फटे नहीं। 

 
विज्ञापन

3 of 5
घर पर पफर जैकेट धोने का सही तरीका - फोटो : instagram
अगर जैकेट पर तेल, मिट्टी या किसी तरह के जिद्दी दाग लगे हों, तो हल्के डिटर्जेंट या लिक्विड सोप की मदद से पहले उन्हें धीरे-धीरे रगड़कर साफ कर लें। इसके बाद जैकेट को वॉशिंग मशीन में अकेले ही डालें, ताकि दूसरी चीजों से रगड़ न लगे।

4 of 5
घर पर पफर जैकेट धोने का सही तरीका - फोटो : instagram
मशीन में हमेशा डेलिकेट या जेंटल मोड का चुनाव करें और ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें। गर्म पानी से पफर जैकेट की अंदर की फाइबर खराब हो सकती है, जिससे जैकेट की गर्माहट कम हो जाती है। डिटर्जेंट बहुत कम मात्रा में डालें और फैब्रिक सॉफ्टनर का बिल्कुल इस्तेमाल न करें, क्योंकि इससे जैकेट चिपचिपी और भारी हो सकती है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
घर पर पफर जैकेट धोने का सही तरीका - फोटो : instagram
धोने के बाद जैकेट को हाथ से मरोड़ने या निचोड़ने से बचें। इसे सीधा किसी सपाट जगह पर फैलाकर सुखाएं या फिर ड्रायर में लो हीट मोड पर रखें। ड्रायर में 2 से 3 टेनिस बॉल डाल देने से जैकेट के अंदर की फाइबर आपस में चिपकती नहीं है और ये फूली-फूली बनी रहती है। बस इस तरह से आप अपनी पफर जैकेट धो सकते हैं 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें