फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

After Party Tips: नए साल की पार्टी के बाद थकान और हैंगओवर से हैं परेशान तो क्या करें

Wed, 01 Jan 2025 04:11 PM IST
शिवानी अवस्थी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए साल की पार्टी के बाद अगर थकान, पैर दर्द या हैंगओवर की समस्या हो और अगले दिन ऑफिस जाना हो, तो यहां कुछ आसान टिप्स हैं जो आपको जल्दी रिकवर करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन
1 of 5
पार्टी के बाद क्या करें - फोटो : Adobe stock
How To Wake Up Fresh : 31 दिसंबर को नए साल के स्वागत के लिए जश्न मनाया गया होगा। वहीं कई जगहों पर 1 जनवरी को नए साल की पार्टी का आयोजन हो रहा है। ऐसे में नव वर्ष को लेकर उत्साहित लोग पार्टी में खूब नाचते-गाते हैं। बाहर का लजीज और स्पाइसी खाना, साथ ही ड्रिंक भी लेते हैं। जिसका नकारात्मक असर पार्टी के अगले दिन दिख सकता है। अक्सर पार्टी के बाद लोग थकावट महसूस करते हैं। ड्रांस करने से पैरों में दर्द, थकावट महसूस हो सकती है। वहीं नए साल की पार्टी में ड्रिंक के कारण हैंगओवर हो सकता है। इसके अलावा सर्दी में बाहर निकलने और देर रात में वापसी के कारण ठंड लगने की समस्या भी हो सकती है।

अपनी सेहत का ध्यान रखें। नए साल के जश्न में स्वास्थ्य को भूल न जाएं। उत्साह में अगर पार्टी में काफी मस्ती के बाद अगले दिन अधिक थकान व अन्य स्वास्थ्य समस्याएं महसूस हों तो आराम करें। हालांकि जिन लोगों को 2  जनवरी से दफ्तर जाना है, उनके लिए पार्टी के बाद खुद को फ्रेश बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में नए साल की पार्टी के बाद अगर थकान, पैर दर्द या हैंगओवर की समस्या हो और अगले दिन ऑफिस जाना हो, तो यहां कुछ आसान टिप्स हैं जो आपको जल्दी रिकवर करने में मदद करेंगे।
विज्ञापन

2 of 5
गर्म पानी से पैर धोएं - फोटो : iStock
गर्म पानी से पैर धोएं

अगर पैरों या शरीर में दर्द है तो गर्म पानी में सेंधा नमक डालकर पैर डुबोएं। इससे पैरों की सूजन और दर्द कम होगी और मांसपेशियों को आराम मिलेगा। पैरों और तलवों की हल्के हाथों से मसाज कर सकते हैं। मसाज से रक्त संचार बढ़ता है और दर्द में राहत मिलती है। इसके अलावा पर्याप्त नींद लें। रात को पार्टी से वापस आकर फोटो के आदान प्रदान में व्यस्त न हो जाएं, बल्कि फ्रेश होकर कम से कम 6 घंटे की नींद लें। इससे शरीर की थकान दूर होती है और मस्तिष्क को भी आराम मिलता है, जिससे सुबह आप फ्रेश महसूस करेंगे।
विज्ञापन

3 of 5
Yoga Tips - फोटो : Adobe stock
हल्की एक्सरसाइज करें  

पार्टी के अगले दिन सुबह उठें। ताजी हवा को महसूस करें और हल्की एक्सरसाइज व योग करें। इससे शरीर और मस्तिष्क को ताजगी महसूस होगी। मांसपेशियों की जकड़न कम होगी और शरीर में लचीलापन आएगा।  

4 of 5
पानी पीते रहना जरूरी - फोटो : Freepik.com
भरपूर पानी पीएं

हैंगओवर और थकान का सबसे बड़ा कारण शरीर में पानी की कमी होती है। खूब पानी पिएं। नारियल पानी, नींबू पानी या इलेक्ट्रोलाइट्स का सेवन कर सकते हैं। इसके साथ ही हल्का और पौष्टिक नाश्ता करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ऑफिस में खुद को हल्का रखें - फोटो : freepik.com
ऑफिस में खुद को हल्का रखें

पार्टी के बाद थकान और हैंगओवर के बाद शरीर और मस्तिष्क को शांत करने के लिए दफ्तर पहुंचकर जरूरी और बड़े कार्यों का जिम्मा पहले न लें। ज्यादा मेहनत वाले काम को दिन के दूसरे भाग में रखें। बैठकर काम करें और जब भी संभव हो ब्रेक लें। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें