फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिचकियों को रोकने के लिए अपनाएं ये एक से बढ़कर एक उपाय, नहींं होना पड़ेगा परेशान

Tue, 02 Feb 2021 01:22 PM IST
तेजस्वी मेहता लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ऐसी स्थिति में व्यक्ति परेशान होने लगता है - फोटो : अमर उजाला

हिचकी कभी भी किसी को आ सकती है, लेकिन हिचकी आने के पीछे जो कारण बताया जाता है उसे कई लोग हास्यपद मानते हैं क्योंकि कहा जाता है कि हिचकी आना मतलब किसी का याद करना लेकिन विज्ञान इस तरह की बातों को खारिज करता है। कई बार मौसम बदलने या शारीरिक परिवर्तन होने से हिचकी आने लगती है। पानी पी लेने और ध्यान भटका लेने के बावजूद भी हिचकी नहीं रूकती है, ऐसी स्थिति में व्यक्ति परेशान होने लगता है। अगली स्लाइड्स से जानिए किन उपायों को अपनाने से हिचकियां आना तत्काल बंद हो जाती है। 

विज्ञापन

2 of 5
अपनी उंगलियों को मुंह में डालें - फोटो : Social media

मुंह में उंगली डालें
हो सकता है यह तरीका आपको पढ़ने में ही बहुत अजीब लगे पर यकीन मानिए हिचकी रोकने के लिए यह एक बहुत ही शानदार तरीका है। अचानक से बहुत अधिक हिचकी आ रही है और कोई उपाय नहीं सूझ रहा है तो अपनी उंगलियों को मुंह में डालें। इस प्रक्रिया को करते वक्त बहुत अधिक जोर जबरदस्ती न करें अन्यथा आपको ठसका भी लग सकता है। धीरे से यह तरीका आजमाएं और तत्काल परिणाम देखें।

विज्ञापन

3 of 5
घुटनों को कुछ इस प्रकार मोड़ें कि वे छाती को छू लें - फोटो : file photo

घुटनों को छाती तक मोड़ें
जैसे ही हिचकी आने लगे आप बैठ जाएं। बैठने के बाद अपने घुटनों को कुछ इस प्रकार मोड़ें कि वे छाती को छू लें। ऐसा करने से फेफड़ों पर दबाव पड़ता है और मांसपेशियों की सिकुड़न भी दूर हो जाती है। थोड़ी देर यदि आप इसी तरह बैठे रहेंगे तो आप खुद से पाएंगे कि आपकी हिचकी जो इतनी देर से आपको परेशान कर रही थी, वो बंद हो चुकी है। 

4 of 5
शहद की मिठास नर्व्स को संतुलित करती है - फोटो : Pixabay

शहद खा लें
छोटे बच्चों को जैसे ही हिचकी आने लगती है, उन्हें फौरन उंगली पर थोड़ा सा शहद लेकर चटा दिया जाता है और फिर वे पहले की तरह खेलने लगते हैं। इसी तरह यदि बड़ों को भी हिचकी आती है तो उन्हें शहद खा लेना चाहिए। हिचकी में शहद खाना इसलिए फायदेमंद है क्योंकि अचानक से शरीर को मिलने वाली शहद की मिठास नर्व्स को संतुलित करती है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
नींबू का एक- चौथाई टुकड़ा लें - फोटो : Pixabay
नींबू चबाएं
आपने देखा होगा कि जो लोग अल्कोहल का सेवन करते हैं, उन्हें जब अचानक से हिचकियां आने लगती हैं तो उन्हें नींबू के सेवन के लिए कहा जाता है। यदि आपको भी अचानक हिचकियां आ रही हैं और रूकने का नाम ही नहीं ले रही है तो नींबू का एक- चौथाई टुकड़ा लें और उसे मुंह में रख लें। थोड़ी देर नींबू को मुंह में रखने से ही हिचकी खुद-ब-खुद बंद हो जाएगी और आपको राहत मिलेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें