फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fruits Buying Tips: मीठा फल पहचानने के आसान तरीके, हर खरीदार को पता होने चाहिए

Thu, 28 May 2026 03:04 PM IST
Shivani Awasthi लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Fruits Buying Tips : मीठे और ताजे फल पहचानने के आसान तरीके
फल खरीदते समय सिर्फ रंग नहीं, बल्कि उसकी खुशबू, टेक्सचर और प्राकृतिक निशानों पर ध्यान दें। आम में डंठल के पास मीठी खुशबू, तरबूज पर पीला धब्बा, पूरी तरह लाल स्ट्रॉबेरी और हल्का पीला अमरूद आमतौर पर ज्यादा पके और मीठे माने जाते हैं।
विज्ञापन
1 of 6
मीठा फल कैसे खरीदें - फोटो : AI

meetha phal kharidne ka tarika: बाजार में फल खरीदते समय ज्यादातर लोग सिर्फ उनका रंग और आकार देखकर फैसला कर लेते हैं। चमकदार दिखने वाला फल अक्सर अच्छा माना जाता है, लेकिन असल में स्वाद, मिठास और पकाव पहचानने के कुछ आसान संकेत होते हैं जिन्हें बहुत कम लोग जानते हैं। यही वजह है कि कई बार महंगे फल खरीदने के बाद भी उनका स्वाद फीका निकलता है।

सोशल मीडिया पर इन दिनों मीठे और ताजे फल खरीदने के टिप्स वाली रील्स तेजी से वायरल हो रही हैं, क्योंकि लोग अब हेल्दी खाने के साथ-साथ सही और ताजे फल चुनना भी सीखना चाहते हैं। खासकर आम, केला, तरबूज, सेब, अमरूद और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों में कुछ छोटे संकेत बताते हैं कि फल कितना मीठा, पका हुआ या फ्रेश है।

हालांकि कोई भी नियम 100% परफेक्ट नहीं होता, क्योंकि हर फल की वैरायटी अलग होती है। लेकिन कुछ सामान्य संकेत आपकी खरीदारी को बेहतर बना सकते हैं और खराब या बेस्वाद फल खरीदने से बचा सकते हैं। अगर आप भी हर बार मीठे और स्वादिष्ट फल खरीदना चाहते हैं, तो ये आसान ट्रिक्स आपके बेहद काम आएंगी।

विज्ञापन

2 of 6
मीठे आम चुनने के तरीके - फोटो : AI

फल खरीदते समय इन संकेतों पर जरूर दें ध्यान


आम खरीदते समय खुशबू जरूर चेक करें

  • डंठल के पास मीठी खुशबू आए तो आम पका हुआ हो सकता है।

  • बहुत ज्यादा सख्त आम अक्सर कच्चा होता है।

  • हल्का नरम आम ज्यादा मीठा निकल सकता है।

  • बहुत ज्यादा काले धब्बों वाले आम से बचें।

  • प्राकृतिक तरीके से पका आम ज्यादा स्वादिष्ट माना जाता है।

विज्ञापन

3 of 6
मीठे तरबूज की पहचान के टिप्स - फोटो : AI

तरबूज और स्ट्रॉबेरी ऐसे पहचानें

 
  • तरबूज पर पीला धब्बा दिखे तो वह जमीन पर अच्छी तरह पका हो सकता है।

  • बहुत चमकदार तरबूज हमेशा मीठा हो, जरूरी नहीं।

  • पूरी तरह लाल स्ट्रॉबेरी ज्यादा पकी मानी जाती है।

  • स्ट्रॉबेरी तोड़ने के बाद ज्यादा नहीं पकती।

  • हरे हिस्से वाली स्ट्रॉबेरी कम मीठी हो सकती है।

4 of 6
केला - फोटो : Freepik.com

 पीला या हल्का हरा, केला खरीदने के टिप्स

 
  • पूरी तरह पीला केला खाने के लिए तैयार माना जाता है।

  • हल्का हरा केला रेसिस्टेंट स्टार्च से भरपूर हो सकता है।

  • ज्यादा भूरे धब्बे वाला केला ओवरराइप हो सकता है।

  • अगर तुरंत खाना हो तो पीला केला चुनें।

  • फिटनेस और गट हेल्थ के लिए हल्का हरा केला भी अच्छा विकल्प है।

विज्ञापन

5 of 6
सेब असली है या नकली कैसे करें पहचान - फोटो : AI

अमरूद और सेब खरीदते समय ये ट्रिक अपनाएं

 
 
  • हल्का पीला या हल्का हरा अमरूद ज्यादा मीठा हो सकता है।

  • बहुत ज्यादा सख्त अमरूद अंदर से कच्चा हो सकता है।

  • सेब पर प्राकृतिक स्ट्राइप्स बेहतर परिपक्वता का संकेत माने जाते हैं।

  • बड़े और धंसे हुए काले धब्बों वाले सेब से बचें।

  • छोटे प्राकृतिक डॉट्स सामान्य हो सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
खट्टे फल - फोटो : Freepik.com
सिर्फ रंग देखकर फल न खरीदें
 
  • हर वैरायटी का रंग अलग हो सकता है।
  • प्राकृतिक निशान हमेशा खराब होने का संकेत नहीं होते।
  • ज्यादा चमकदार फल पर वैक्स कोटिंग भी हो सकती है।
  • खुशबू और वजन भी फल की क्वालिटी बताते हैं।
  • थोड़ा जानकार बनकर खरीदारी करेंगे तो पैसे भी बचेंगे और स्वाद भी मिलेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें