फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए तुरंत सुधार लें ये गलतियां, नहीं तो सेहत पर पड़ सकता है बुरा असर

Sun, 14 Feb 2021 12:44 AM IST
योगेश जोशी लाइफस्टाइल डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
स्वस्थ और फिट रहने के लिए शुद्ध हवा का होना बहुत जरूरी है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ट्विटर
स्वस्थ और फिट रहने के लिए शुद्ध हवा का होना बहुत जरूरी है। हवा में घुला प्रदूषण का जहर हमारे स्वास्थ्य के लिए काफी खतरनाक होता है। शुद्ध हवा न होने की वजह से कई तरहों की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। हमारी कुछ गलतियों की वजह से घर की हवा भी अशुद्ध हो जाती है। घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए इन गलतियों को सुधारना बहुत जरूरी है। इन गलतियों की वजह से हमारे स्वास्थ्य पर बुरा असर पड़ने लगता है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको बताएंगे घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखने की आवश्यकता है...
 
विज्ञापन

2 of 11
सर्दी के मौसम में कई लोग घर में कोयले और लकड़ी को जलाने की व्यवस्था भी कर लेते हैं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
सर्दियों में घर में आग 
  • सर्दी के मौसम में कई लोग घर में कोयले और लकड़ी को जलाने की व्यवस्था भी कर लेते हैं। इस आग से घर में फैलने वाले प्रदूषणकारी तत्वों से फेफड़ों और गले को नुकसान भी हो सकता है।
विज्ञापन

3 of 11
धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
धूम्रपान करने से हो सकता है नुकसान
  • घर में धूम्रपान करने से धूम्रपान करने वाले के साथ ही घर के सदस्यों को भी नुकसान पहुंच सकता है। धूम्रपान करना स्वास्थ्य के लिए काफी हानिकारक होता है। घर की हवा को शुद्ध बनाने के लिए धूम्रपान से परहेज करें।

4 of 11
घर में कार्पेट की वजह से भी प्रदूषण हो सकता है- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
घर में कार्पेट की जगह हार्ड सरफेस वाला प्लोर विछवाएं
  • घर में कार्पेट की वजह से भी प्रदूषण हो सकता है। धूल के कण, जानवरों की रूसी, फफूंद और तमाम तरह के जीवाणु कार्पेट में ही शरण लेते हैं। घर में कार्पेट की जगह हार्ड सरफेस वाला प्लोर विछवाएं।
विज्ञापन

5 of 11
अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं तो उनकी साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pixabay
घर में पालतू जानवर हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
  • अगर आपके घर में पालतू जानवर हैं तो उनकी साफ- सफाई का विशेष ध्यान रखें। पालतू जानवरों को रोज नहलाएं और उनका बिस्तर भी साफ रखें। पालतू जानवरों को अपने बेडरूम से बाहर रखें।
विज्ञापन

6 of 11
किचन में खान पकाते वक्त एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : pixabay
एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें
  • किचन में खान पकाते वक्त एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें। बाथरूम में भी एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करें।
विज्ञापन

7 of 11
घर के प्रवेश द्वार पर डोर मैट जरूर बिछाएं- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Pexels.com
घर के प्रवेश द्वार पर डोर मैट बिछाएं
  • घर के प्रवेश द्वार पर डोर मैट जरूर बिछाएं। घर पर आने वाले सभी सदस्यों से डोर मैट का इस्तेमाल करने के लिए बोलें।

8 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
कैमिकल युक्त चीजों से परहेज करें
  • कई लोग घर से दुर्गंध को दूर करने के लिए एयर फ्रेशनर, अगरबत्ती, धूप और तमाम खुशबूदार चीजों का इस्तेमाल करने लगते हैं, परंतु ये सभी कैमिकल युक्त चीजें स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होती हैं। इन चीजों के इस्तेमाल से परहेज करें।

9 of 11
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें
  • घर में झाडू का इस्तेमाल करने से धूल के कण हवा में उड़ने लगते हैं, जिससे फेफड़ों को नुकसान हो सकता है। घर में झाडू की जगह वैक्यूम क्लीनर का इस्तेमाल करें।

10 of 11
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay
साफ-सफाई के लिए माइक्रोबर डस्टिंग क्लोथ का इस्तेमाल करें
  • किचन से लेकर फर्नीचर की साफ- सफाई के लिए माइक्रोबर डस्टिंग क्लोथ का इस्तेमाल करें। कॅाटन की तुलना में माइक्रोबर डस्टिंग क्लोथ ज्यादा कणों को समेट सकता है।
विज्ञापन

11 of 11
शुद्ध हवा के लिए घर के खिड़की और दरवाजे खुले रखने चाहिए- सांकेतिक तस्वीर - फोटो : social media
घर के खिड़की और दरवाजे खुले रखें
  • शुद्ध हवा के लिए घर के खिड़की और दरवाजे खुले रखने चाहिए। घर में वेंटिलेशन की पर्याप्त सुविधा होनी चाहिए।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें