मोनिका अग्रवाल
स्वस्थ जीवन-शैली की शुरुआत छोटे, लेकिन असरदार कदमों से होती है और इनमें से एक महत्वपूर्ण कदम है रोजाना ताजा जूस पीना। घर पर बना जूस स्वादिष्ट होने के साथ-साथ शरीर को आवश्यक पोषक तत्व भी प्रदान करता है। वहीं बाजार में मिलने वाले पैकेज्ड जूस में अक्सर प्रिजर्वेटिव, अतिरिक्त चीनी और कृत्रिम फ्लेवर होते हैं, जो स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होते हैं। इसके विपरीत घर का ताजा जूस पूरी तरह प्राकृतिक होता है और इसमें विटामिन, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं, जो इम्यूनिटी बढ़ाने से लेकर त्वचा की चमक तक के लिए फायदेमंद हैं।
हालांकि आज की व्यस्त दिनचर्या में हर दिन जूस बनाना कठिन लग सकता है, लेकिन आधुनिक तकनीक ने इसे काफी आसान बना दिया है। बाजार में उपलब्ध जूसर, सेंट्रीफ्यूगल और कोल्ड प्रेस जैसे उपकरण मिनटों में ताजा जूस तैयार करने में मदद करते हैं। पसंदीदा फल या सब्जियों को काटकर मशीन में डालें और कुछ ही मिनट में ताजगी से भरा जूस तैयार। लेकिन जूसर से बने इस जूस में क्या पोषक तत्व कम हो जाते हैं? जानकार कहते हैं कि पोषक तत्वों में कुछ कमी तो आती है।